Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने मतदाताओं से की खास अपील

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के मतदान को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदाताओं से खास अपील की है.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 26 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मतदाताओं से खास अपील की है.

जम्मू-कश्मीर बदलाव के मुहाने पर खड़ा है: मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर बदलाव के मुहाने पर खड़ा है. आज, जब 26 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील करता हूं कि वह अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान करें। जब आप ईवीएम पर वोटिंग बटन दबाएं, तो सोचें कि आपका दशक किस तरह विश्वासघात में बर्बाद हो गया. इतिहास में पहली बार किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया. व्यापक बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है, भूमि अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दे प्रचलित हो रहे हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “सकारात्मक बदलाव के लिए एक वोट आपके भविष्य को सुरक्षित करेगा. एक भी वोट आपके संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित करेगा. मैं पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का गर्मजोशी से स्वागत करता हूं, जो बेहतर भविष्य की आशा करते हैं. यह चुनाव जम्मू-कश्मीर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है और हमें लोकतंत्र की शक्ति का उपयोग करके उस बदलाव को लाना चाहिए.”

खुशहाली और बरकत के लिए वोट करें – ‘इंडिया’ को वोट करें: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर के मेरे भाइयों और बहनों, आज दूसरे चरण का मतदान है, बड़ी संख्या में निकल कर अपने हक, खुशहाली और बरकत के लिए वोट करें – ‘इंडिया’ को वोट करें. आपसे आपका स्टेटहुड छीनकर भाजपा सरकार ने आपका अपमान और आपके संवैधानिक अधिकारों से खिलवाड़ किया है. ‘इंडिया’ को दिया आपका एक-एक वोट भाजपा के बनाए अन्याय के इस चक्रव्यूह को तोड़कर जम्मू-कश्मीर को खुशहाली की राह पर लाएगा.”

बता दें कि दूसरे चरण में बुधवार को 26 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कश्मीर के तीन जिलों की 15 सीट और जम्मू के तीन जिलों की 11 सीट पर मतदान जारी है. जम्मू कश्मीर की जनता 239 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी. चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को जारी होंगे.

यह भी पढ़ें: मतदान के बाद रवींद्र रैना बोले, ‘जम्मू-कश्मीर में भाजपा की जबरदस्त जीत होगी’

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर चुनाव: मेंढर में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान, भारी संख्या में सुरक्षबल तैनात



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital