जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला का राजनीति के साथ धार्मिक मसलों पर भी समय-समय पर अलग-अलग रूप देखने को मिलता रहता है. उनका अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कटरा के एक आश्रम में माता की भक्ति में लीन नजर आए.
फारूक अब्दुल्ला ने गाया भजन
नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कटरा के आश्रम में गायक के साथ शामिल होकर ‘तू ने मुझे बुलाया शेरावालिये’ मैं आया मैं आया शेरावालिये’, भजन गाकर सभी को चौंका दिया. वायरल वीडियो 23 जनवरी (गुरुवार) का है.
भजन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सीएम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फारूक अब्दुल्ला गुरुवार को कटरा के एक आश्रम में ‘भजन’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस अवसर पर उन्होंने भजन गाने के अलावा, रोपवे परियोजना के विरोध में कटरा के लोगों के समर्थन की आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि “मंदिर का संचालन करने वालों को कोई भी ऐसा काम करने से बचाना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों के लिए समस्या पैदा न हो.” इसके अलावा एनसी अध्यक्ष ने शहर के हितों पर विचार किए बिना रोपवे का निर्माण करने के लिए बोर्ड की आलोचना भी की.
#WATCH | Katra | National Conference leader Farooq Abdullah was seen singing the bhajan 'Tune Mujhe Bulaya Sherawaliye' in Katra (23.01) pic.twitter.com/LaRwlHH2rR
— ANI (@ANI) January 24, 2025
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि आप सभी ने साहस दिखाया और इसे रोकने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी. उन्हें एहसास हो गया है कि सत्ता सरकार के पास नहीं, लोगों के पास है. बता दें कि इससे पहले पिछले साल अप्रैल में रामधुन को लेकर फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो वायरल हुआ था.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



