Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: पुलिस ने श्रीनगर में आतंकी मुश्ताक लट्राम के घर को कुर्क किया

मुश्ताक जरगर को 1999 में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान 814(IC 814) को हाइजैक कर यात्रियों के बदले रिहा किया गया था.

Jammu Kashmir
Edited by Nitish Pandey

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को भगोड़े आतंकवादी मुश्ताक अहमद जरगर उर्फ लट्राम के श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित घर को कुर्क कर लिया. पुलिस कर्मियों ने घर पर कुर्की की सूचना चस्पा कर दी है. लट्राम के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रहने की खबर है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर 540 वर्ग फुट के भूखंड पर स्थित इस इमारत को कठोर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत कुर्क किया गया है. लट्राम 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण में अपनी भूमिका के कारण सुर्खियों में रहा था.

ये भी पढ़ें: Gauri Khan FIR: अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज, 85.46 लाख हड़पने का है आरोप

गौरतलब है कि 1999 में अफगानिस्तान के शहर कंधार में अपहृत ‘इंडियन एयरलाइंस’ के विमान के बदले में जैश प्रमुख मसूद अजहर और हरकत-उल-मुजाहिदीन के प्रमुख उमर सईद शेख के साथ रिहा होने पर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital