Urdu Conclave 2026

जम्मू में पुल गिरा, मलबे में दबे 6 मजदूर, पुल चौड़ीकरण का चल रहा था काम, मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी

Jammu Bridge Collapse: जम्मू के बांटलाब में शुक्रवार को पुल चौड़ा करने का काम चल रहा था, नीचे मजदूर इस भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे थे. तभी भरभराकर पुल का बड़ा हिस्सा गिरा और 6 मजदूर मलबे के नीचे दब गए. मामले की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

Jammu Bridge Collapse

Jammu Bridge Collapse

Jammu Bridge Collapse: जम्मू के बांटलाब में शुक्रवार को पुल चौड़ा करने का काम चल रहा था, नीचे मजदूर इस भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे थे. तभी भरभराकर पुल का बड़ा हिस्सा गिरा और 6 मजदूर मलबे के नीचे दब गए. मामले की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

अबतक 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. जम्मू-कश्मीर पुलिस, एसडीआरएफ और भारतीय सेना सहित आम लोग राहत व बचाव कार्य में लगे हुए हैं. 4 मजदूर अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं. मौके पर भारी मशीनों की मदद से मजदूरों मलबे को हटाया जा रहा है.

राहत व बचाव कार्य जारी

फिलहाल राहत व बचाव काम चल रहा है. प्रशासन की तरफ से मामले की स्थिति के बारे में पल-पल का जायजा लिया जा रहा है. मौके पर भारी भीड़ जुटी हुई है.

इस घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है. प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. मौके पर जुटी लोगों की भीड़ भी इस राहत और बचाव कार्य में सहयोग कर रही है.

मौके पर मच गई अफरा-तफरी

पुल का एक हिस्सा गिरने पर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. कई मजदूर भागकर अपनी जान बचा पाये, लेकिन 6 मजदूर मलबे में ही फंसे रहे. जिसके बाद आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई थी.

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया. इसी दौरान एसडीआरएफ, आर्मी, पुलिस और आम लोग भी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. दो मजदूरों को बाहर तुरंत निकाल लिया गया. जबकि अन्य को निकालने का प्रयास जारी है. फिलहाल उनका पता नहीं चल पाया है. तलाश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read