Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जमीन और आसमान दोनों जगहों से घुसपैठ की कोशिश, जम्मू बॉर्डर पर पाकिस्तान की डबल चाल नाकाम

BSF Arrest Pakistani Intruder: जम्मू सीमा पर BSF ने एक पाक नागरिक को गिरफ्तार किया और अरनिया सेक्टर में पाक मोबाइल नंबर वाली रिंग लगे कबूतर मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. दोनों घटनाओं की जांच जारी है.

BSF arrested a Pakistani national.

पाक नागरिक नजीर साधिर गिरफ्तार

रवि शर्मा/जम्मू

BSF Arrest Pakistani Intruder: जम्मू के कानाचक इलाके में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया. यह व्यक्ति पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था. जवानों ने उसे कई बार रुकने के लिए कहा, लेकिन चेतावनियों को नजरअंदाज कर वह आगे बढ़ता रहा. आखिरकार BSF ने उसे हिरासत में ले लिया.

गिरफ्तार शख्स से पूछताछ जारी

गिरफ्तार शख्स का नाम नजीर साधिर बताया गया है, जिसकी उम्र लगभग 40 से 45 साल है. वह सियालकोट जिले के लूनी गांव का रहने वाला है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा बल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वह किसी तरह का हथियार या नशीला पदार्थ साथ लेकर तो सीमा पार नहीं आया.

आतंकी कनेक्शन की जांच

एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं यह व्यक्ति आतंकियों का मददगार या गाइड तो नहीं है. गिरफ्तारी के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके.

अरनिया सेक्टर में कबूतरों का मामला

इसी बीच अरनिया सेक्टर के मोलू चक गांव में दो संदिग्ध कबूतर मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. स्थानीय निवासी ने अपनी छत पर इन कबूतरों को देखा और शक होने पर इसकी सूचना अधिकारियों को दी.

कबूतरों पर पाक मोबाइल नंबर

जांच के दौरान एक कबूतर के पैर में रिंग लगी मिली, जिस पर पाकिस्तानी मोबाइल नंबर दर्ज थे. ये नंबर पाकिस्तान के Jazz/Moblink नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं. अब सुरक्षा बल यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर इन कबूतरों को भारतीय क्षेत्र में भेजने का मकसद क्या था.

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता

पाकिस्तान की ओर से पहले भी इस इलाके में घुसपैठ और ड्रोन के जरिए हथियार व नशीले पदार्थ गिराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ऐसे में कबूतरों पर लगे पाक नंबरों ने सुरक्षा एजेंसियों को और चौकन्ना कर दिया है.

लोगों से अपील

सुरक्षा बलों ने स्थानीय निवासियों से कहा है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत इसकी जानकारी दें. समय रहते कार्रवाई करने से किसी भी खतरे को टाला जा सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital