Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pahalgam Terror Atatck: Delhi के रोहिणी सेक्टर-22 में निकला कैंडल मार्च, हमले में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 22 में बड़ा कैंडल मार्च आयोजित किया गया.

Pahalgam Terror Attack
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

मुकेश राणा, दिल्ली


Delhi News: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या के बाद देशभर में गम और गुस्से की लहर है. शनिवार शाम, दिल्ली स्थित रोहिणी सेक्टर 22 में भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक बड़ा कैंडल मार्च आयोजित किया गया.

इस दरम्यान स्थानीय नागरिकों ने आतंकवादियों से बदला लेने और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मोमबत्तियां और मशालें हाथों में लेकर मार्च में भाग लिया. मार्च में सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाने की अपील कर रहे थे. उन्होंने बैनर पर चेतावनी लिखी थी और शहीदों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.

Pahalgam Terror Attack

कैंडल मार्च में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी, उर्मिला चौधरी, केशव दत्त, सुनील बंसल, अमित शर्मा और अन्य नेता भी उपस्थित रहे. इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की.

ये भी पढ़ें: आतंकवाद, अंतरिक्ष से लेकर अन्नदाताओं के परिश्रम तक, 5 प्वाइंट में जानें ‘मन की बात’ में PM Modi का संदेश

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital