Bharat Express DD Free Dish

“मंत्री पद मेरे लिए बड़ी बात नहीं”… जीतन राम मांझी के बागी तेवर

Bihar News: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jeetan Ram Manjhi) ने आगामी राज्यसभा चुनावों में अपनी पार्टी के लिए एक सीट की मांग की है. उन्होंने कहा कि 2024 में वादा की गई राज्यसभा सीट अभी भी बकाया है.

Bihar News: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jeetan Ram Manjhi) ने गयाजी में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यसभा चुनावों को लेकर अपनी पार्टी के लिए एक सीट की मांग की है. उन्होंने कहा कि खबरों में बताया जा रहा है कि जेडीयू को दो सीटें, बीजेपी को दो और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को एक सीट दी जा रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को कहां जगह मिलेगी.

मांझी ने क्या कहा?

मांझी (Jeetan Ram Manjhi) ने कहा कि 2024 के चुनावों में उनकी पार्टी से दो लोकसभा सीटों और एक राज्यसभा सीट का वादा किया गया था. उस समय उन्हें एक लोकसभा सीट दी गई, जिसे उनकी पार्टी ने जीता. इसके बाद उन्हें मंत्री बनाया गया, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया लेकिन उन्होंने (Jeetan Ram Manjhi) साफ कहा कि राज्यसभा सीट का वादा अभी भी अधूरा है और अप्रैल में होने वाले चुनावों में उनकी पार्टी को एक सीट मिलनी चाहिए.

मंत्री पद बड़ी बात नहीं-मांझी

मांझी (Jeetan Ram Manjhi) ने स्पष्ट किया कि मंत्री पद उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने (Jeetan Ram Manjhi) कहा कि अगर वह केंद्रीय मंत्रिमंडल में नहीं भी रहते हैं तो भी उनका राजनीतिक अस्तित्व कायम रहेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी पार्टी को उसका हक नहीं मिला तो उन्हें अपना रास्ता खुद बनाना होगा.

ये भी पढ़ें-‘तो अगला फिर जन्म लूंगा…’ क्या है RSS प्रमुख के ‘अगले जन्म’ का प्लान? मोहन भागवत ने बताया फ्यूचर

“पार्टी का अंतिम फैसला”

मांझी (Jeetan Ram Manjhi) ने यह भी कहा कि वह पार्टी के केवल संरक्षक हैं और अंतिम निर्णय पदाधिकारी ही लेंगे. उन्होंने (Jeetan Ram Manjhi) अपनी बात कार्यकर्ताओं के सामने मजबूती से रखी. इस दौरान उनके बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन भी मौजूद थे. मांझी ने मीडिया से अपील की कि उनकी बातों को संदर्भ से बाहर न लिया जाए. उन्होंने संकेत दिया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्हें अपने राजनीतिक विकल्पों पर फिर से विचार करना पड़ सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read