Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jharkhand: रांची में हेमंत सोरेन के करीबियों के घर पर ईडी की छापामारी

अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी पर ईडी ने आज सुबह छापेमारी की है.

अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के आवास पर ED की छापेमारी जारी है. अभिषेक प्रसाद के आवास और साहेबगंज उपायुक्त के आवास समेत 12 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कई नजदीकी व्यापारियों के यहां ईडी की कार्रवाई चल रही है. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा विनोद कुमार नाम के एक व्यक्ति के यहां भी रेड डाली गई है. रांची के राजनीतिक गलियारों में छापेमारी को लेकर हलचल मचनी शुरु हो गई है.

इन लोगों के यहां छापेमारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के यहां आज शुरु हुई छापेमारी में न सिर्फ झारखंड बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी छापेमारी चल रही है. साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव के साहिबगंज और राजस्थान के ठिकानों, रांची स्थित प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के आवास, आर्किटेक्ट विनोद कुमार के रांची स्थित ठिकाने, साहिबगंज स्थित खुडानिया ब्रदर्स के ठिकाने, प्रदीप यादव (पोड़ैयाहाट के विधायक) के देवघर स्थित घर, साहिबगंज के DSP राजेंद्र दुबे के साहिबगंज वह हजारीबाग स्थित ठिकाने, अवधेश कुमार के ठिकाने, अभय सरावगी के कोलकाता स्थित आवास आदि शामिल हैं.

अवैध खनन का मामला

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के साहिबगंज में करीब 1000 करोड़ के अवैध खनन के मामले में इन लोगों उपर यह कार्रवाई की गई है. मामले में साहिबगंज के जिरवाबाड़ी ओपी में प्रकाश यादव उर्फ मुंगरी यादव ने अवैध खनन के मामले में कई लोगो पर आरोप लगाया था.

इसे भी पढ़ें: भारत में हिट एंड रन कानून का विरोध क्यों? जानें अमेरिका और जापान में ऐसे मामलों को लेकर मिलने वाली सजा और कानून

सोरेन ने कल भेजा था ईडी को पत्र

बता दें कि कल दो बजे सीएम सचिवालय का एक कर्मी सूरज कुमार सीएम हेमंत सोरेन का पत्र लेकर ईडी के दफ्तर पहुंचा. सीएम सचिवालय से आए कर्मी ने ईडी को पत्र सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक, सीएम की तरफ से इस बार ईडी को जो पत्र भेजा गया, उसमें कहा गया है कि वह एजेंसी के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले उन्हें यह बताया जाए कि आखिर एजेंसी उन्हें किसलिए बुला रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital