Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत में हिट एंड रन कानून का विरोध क्यों? जानें अमेरिका और जापान में ऐसे मामलों को लेकर मिलने वाली सजा और कानून

देशभर के ट्रक और बस ड्राइवर सड़क पर उतर आए हैं. ये लोग हिट एंड रन कानून में किए गए बदलाव का विरोध कर रहे हैं. क्या आप जानते हैं अमेरिका, जापान जैसे विकसित देशों में हिट एंड रन पर क्या कानून है?

Hit And Run New Law

Hit And Run New Law

देश में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने देशव्यापी हड़ताल किया था. जिसे कल रात खत्म किया गया है. लेकिन सबके दिमाग में एक ही सवाल आता है कि आखिर ट्रक ड्रइवर इस कानून का विरोध क्यों कर रहे है. आइए आपको बताते है कि पहले और अब के कानून व्यवस्था में क्या बदलाव किया था.

‘हिट एंड रन’ क्या है?

हिट एंड रन का मतलब है, दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग जाता है. किसी व्यक्ति को किसी वाहन या गाड़ी ने टक्कर मार दी हो. साथ ही अगर दुर्घटना में घायल की मदद करने की बजाय ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो जाए तो मामला हिट एंड रन कहलाता है. पुराने हिट-एंड-रन कानून के तहत ऐसे मामलों में ड्राइवर को जमानत और अधिकतम दो साल की सजा का प्रावधान था. लेकिन अब इस कानून में संशोधन होने से सजा के प्रावधानों में भी बदलाव होगा.

ये भी पढ़ें- असम में भीषण सड़क हादसा, बस ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत, करीब 25 लोग घायल

देखा जा रहा है कि इस बात को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है कि अगर दुर्घटना करने वाला व्यक्ति घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचा दे तो घायल व्यक्ति की जान बच जाएगी. हालांकि, दुर्घटना के बाद मौके से भागने के मामले को ‘हिट एंड रन’ कहा जाता है. ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए कानून में कई सख्त प्रावधान किए गए हैं.

अमेरिका, जापान जैसे देशों में क्या है कानून

वहीं अमेरिका और जपान जैसे विकसित देशों कौन सा कानून है, जिससे हिट एंड रन के मामले कम होते है. बता दें कि इन देशों में भी हिट एंड रन के मामले होते हैं. लेकिन अमेरिकी लॉ फर्म justia के आर्टिकल के अनुसार, अमेरिका में सड़क दुर्घटना के बाद किसी भी स्थिति में दुर्घटनास्थल छोड़ना अपराध माना जाता है. इन देशों में अलग-अलग राज्यों के कानून अलग-अलग बने होते हैं. इन कानून के मुताबिक दुर्घटना के बाद पुलिस को बिना सूचित किए वहां से चले जाने पर लाइसेंस रद्द, जेल की सजा और 20 हजार डॉलर तक जुर्माना का भी प्रवाधान है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital