रिलायंस जियो (5 सितंबर) को अपनी लॉन्चिंग के 10वें साल में प्रवेश कर जाएगा. 9 साल पूरे होने के मौके पर रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने 50 करोड़ जियो यूजर्स को तोहफा देते हुए कई नए सेलिब्रेशन प्लान लॉन्च किए. इनमें अनलिमिटेड मनोरंजन वाला वीकेंड प्लान, महीने भर चलने वाला विशेष ऑफर और साल भर चलने वाले सरप्राइज शामिल हैं.
जियो सिम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए 3 सेलिब्रेशन प्लान लाए गए हैं. एनिवर्सरी वीकेंड ऑफर के तहत 5जी यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. जियो अपने सभी 5जी यूजर्स को 5 से 7 सितंबर के बीच यानी आने वाले वीकेंड पर अनलिमिटेड डेटा उपलब्ध कराएगी चाहे उनका प्लान कोई भी क्यों ना हो. दूसरी तरफ सभी 4G स्मार्टफोन यूजर्स 39 रुपये के डेटा ऐड-ऑन का विकल्प चुन कर 3 जीबी रोजाना 4G डेटा का आनंद ले सकेंगे.
1 महीने का मुफ्त रिचार्ज
दूसरा ऑफर है महीने भर चलने वाला सेलिब्रेशन प्लान. यह 349 रुपये से ज्यादा के प्लान वाले ग्राहकों के लिए है. 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच में 2GB/डेली और उससे ज्यादा के लॉन्ग-टर्म प्लान पर जियो यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा. जियो फाइनेंस की ओर से जियो गोल्ड पर 2 फीसदी अतिरिक्त डिजिटल गोल्ड साथ ही 3,000 रुपये के सेलिब्रेशन वाउचर इसमें शामिल होंगे. जियो हॉटस्टार और जियो सावन प्रो का 1 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. प्लान के तहत जोमैटो गोल्ड का 3 महीने का तो नेटमेड्स फर्स्ट 6 महीने का सब्सक्रिप्शन भी साथ आएगा. ग्राहक जियो होम का 2 महीने के मुफ्त ट्रायल का फायदा भी उठा सकेंगे. ये लाभ सभी पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी लागू होंगे. 349 रुपये से कम की वाले यूजर्स 100 रुपये का पैक जोड़ कर यह लाभ उठा सकेंगे.
13वें महीने की सेवाएं ग्राहक को मुफ्त
सिम यूजर्स के लिए तीसरा ऑफर है एनिवर्सरी ईयर सेलिब्रेशन जिसमें 349 रुपये के 12 मंथली रिचार्ज समय पर पूरे करने पर 13वें महीने की सेवाएं ग्राहक को मुफ्त में मिलेंगी यानी जो भी सेवाएं वे 12 महीने ले रहे थे 13वें महीने वही सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी.
इस उपलब्धि पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, ”50 करोड़ से ज्यादा भारतीयों ने हम पर अपना विश्वास जताया है. जियो की 9वीं वर्षगांठ पर मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं. जियो रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है. यह एक जीवंत डिजिटल समाज को आकार देने में कनेक्टिविटी की ताकत का इस्तेमाल कर रहा है. मैं इस उपलब्धि को संभव बनाने के लिए प्रत्येक जियो यूजर्स को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देता हूं. हम एक सच्चे डिजिटल भारत के विजन को साकार करेंगे. यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं है, यह उन लाखों लोगों की सामूहिक आकांक्षाओं को दर्शाती है जिन्होंने डिजिटल आंदोलन में Jio को अपना भागीदार बनाया है.”
1200 रुपये में 2 महीने का नया जियो होम कनेक्शन ऑफर
जियो नए होम यूजर्स के लिए ऑफर्स की सौगत लेकर आया है. 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच केवल 1200 रुपये में 2 महीने का नया जियो होम कनेक्शन ऑफर किया जा रहा है. जियो होम सर्विस के तहत 1000+ टीवी चैनल, 30 एमबीपीएस अनलिमिटेड डेटा, 12+ ओटीटी ऐप्स (जियो हॉटस्टार + अन्य) का सब्सक्रिप्शन, वाई-फाई-6 राउटर और 4K स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स के साथ अमेजन प्राइम लाइट 2 के महीने मुफ्त, जियो फाइनेंस द्वारा जियो गोल्ड पर 2 फीसदी अतिरिक्त डिजिटल गोल्ड और 3,000 रुपये मूल्य के बराबर सेलिब्रेशन वाउचर भी मिलेंगे ऑफर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए, www.jio.com पर क्लिक करें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



