Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar LathiCharge: बीजेपी नेता की मौत मामले में नड्डा ने बनाई उच्च स्तरीय जांच समिति, रघुवर दास को दी गई जिम्मेदारी

रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश कुमार सरकार की शिक्षक भर्ती नीति के खिलाफ बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज के कारण बिहार भाजपा नेता की मौत के बाद से राज्य में विवाद खड़ा हो गया है.

Bihar Lathi Charge

Bihar Lathi Charge

Bihar LathiCharge: बिहार में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी जिला महासचिव विजय कुमार सिंह की मौत मामले में पार्टी ने उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रघुवर दास के नेतृत्व में जांच का आदेश दिया है. प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की जेपी नड्डा ने घोर निन्दा की है. साथ ही पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

प्रशासन ने किया आरोपों का खंडन

रिपोर्ट के अनुसार, नीतीश कुमार सरकार की शिक्षक भर्ती नीति के खिलाफ बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित लाठीचार्ज के कारण बिहार भाजपा नेता की मौत के बाद से राज्य में विवाद खड़ा हो गया है. BJP का कहना है कि जहानाबाद जिले के महासचिव की पुलिस द्वारा ‘क्रूर’ लाठीचार्ज के कारण चोटों के कारण मौत हो गई. हालांकि, जिला प्रशासन ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए.”

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट करेगी कमेटी

पार्टी ने एक बयान में कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास “उच्च स्तरीय जांच समिति” के संयोजक होंगे और विष्णु दयाल राम, मनोज तिवारी और सुनीता दुग्गल इसके अन्य सदस्य होंगे. जांच समिति सीधे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिपोर्ट करेंगे.

यह भी पढ़ें: PM Modi France Visit Live: बैस्टिल दिवस परेड में शामिल हुए पीएम मोदी

विधानसभा में गूंजा मामला

बीजेपी की ओर से इस मामले की जानकारी राज्यपाल को भी देने का निर्णय लिया गया है. वहीं मानसून सत्र के अंतिम दिन आज दोनों सदनों में बीजेपी की ओर से जोर इस मामले को जोरशोर से उठाया गया. पार्टी ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि  मृतक विजय कुमार सिंह के परिजनों को गोद लेने के साथ उन्हें दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

बताते चलें कि बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने डाक बंगला चौराहे के पास बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया. इस लाठीचार्ज में बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital