देश

Kanjhawala Case: कंझावला कांड से ठीक पहले रात 1 बजे का CCTV फुटेज आया सामने, होटल मैनेजर ने कहा- दोनों आपस में झगड़ रही थीं

Delhi Car Accident: राजधानी दिल्ली में खौफनाक कार हादसे में अब लगातार सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. इससे पहले खुलासा हुआ था कि हादसे के समय स्कूटी पर एक नहीं बल्कि दो लड़कियां सवार थी. अब उन दोनों लड़कियों का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने महिला की दोस्त का बयान दर्ज कर लिया है है. महिला दोस्त के बयान के मुताबिक जब ये हादसा हुआ तो दोनों लड़कियां स्कूटी पर सवार थीं. इस हादसे में लड़की महिला दोस्त भी घायल हुई थी. लेकिन वो घटनास्थल से डर कर फरार हो गई थी. वहीं दूसरी लड़की के पैर गांड़ी में फंस गए और वो गाड़ी के नीचे आ गई. जिसके बाद नशे में धुत लड़के लड़की को करीब 12 किमी तक घसीटते रहे.

वहीं अब इस मामले में इन दोनों लड़कियों का रात के समय का सीसीटीवी (CCTV) वीडियो सामने आ गया है. पुलिस के मुताबिक मृतका (अंजली) और उसकी सहेली को एक होटल से बाहर आते देखा गया था. वे होटल में नए साल का जश्न मनाने गए थे.

मृतका की दोस्त चला रही थी स्कूटी

न्यू ईयर की रात का उस होटल के बाहर का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आ गया है. जब वो लड़कियां होटल के बाहर नए साल का जश्न मना के लौट रही थीं. होटल के बाहर के सीसीटीवी फुटेज को एक्सेस किया गया है. सीसीटीवी फुटेज में मृतक लड़की गुलाबी कपड़ों में दिख रही है, जबकि उसके दोस्त को लाल कपड़े पहने देखा जा सकता है. जिसके बाद वो दोनों लड़कियां होटल से बाहर निकली तो स्कूटी महिला की सहेली निधि चला रही थी, जबकि अंजली पीछे की सीट पर बैठी नजर आ रही थी.

ये भी पढ़ें- Delhi Car Accident: कंझावला कांड में आया सनसनीखेज मोड़, स्कूटी पर सवार थी दो लड़कियां, घायल होने के बाद भाग निकली थी दोस्त

हादसे से पहले दोनों दोस्तों में हुई थी लड़ाई- होटल मैनेजर

इससे पहले, होटल मैनेजर का बयान आया और उसने बताया, “वो दोनों बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं. नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं.” बताया जा रहा है अभी इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

55 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

59 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

60 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

1 hour ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

1 hour ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

3 hours ago