देश

Kadi wali Panipuri: जिंदा मत छोड़ना; कढ़ी वाले गोलगप्पे पर भड़के लोग, कहा- गरुण पुराण में इसकी बहुत बड़ी सजा है

Kadhi Panipuri: भारत में सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड के गोलगप्पे या पानीपुरी तो आपको भी खूब पसंद होंगे. फास्ट फूट खाने वाले फूड प्रेमी अक्सर अगर घर से बाहर निकल जाएं तो बिना गोलगप्पे खाए वापस नहीं लौटते हैं. हालांकि ज्यादातर आपने लोगों को गोलगप्पे सिर्फ तीखे पानी, आलू और मटर के साथ ही खाते हुए देखा होगा. लेकिन अब समय के साथ बदलाव भी आ गया है. स्ट्रीट फूड विक्रेता अब तीखे पानी के अलावा अलग-अलग तरह के फ्लेवर पर ध्यान देते हुए नजर आ रहे हैं. अब आपको मैगी, चॉकलेट, आइसक्रीम से लेकर पिज्जा तक के फ्लेवर वाले गोलगप्पे में भी मिल जाएंगे. हालांकि कुछ लोग इनको पसंद करते हैं और कुछ ऐसे प्रयोगों को बिल्कुल नकार देते हैं.

देशभर में गोलगप्पों के साथ ऐसा प्रयोग सिर्फ स्ट्रीट फूड की दुकानों पर ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में भी मिल जाएगा. जो कि अब काफी ज्यादा वायरल हो चुके हैं. वहीं आज हम आपको ऐसे गोलगप्पे के बारे में बताएंगे जो श्याद आपने इससे पहले नहीं खाएं होंगे.

कढ़ी के साथ पानीपुरी का वीडियो वायरल

चॉकलेट, आइसक्रीम, मैगी, आदि यहां तक तो ठीक था, लेकिन क्या आपने कभी कढ़ी के साथ गोलगप्पों के बारे में सुना है. जी हां, गुजरात के अहमदाबाद में गोलगप्पों के साथ इसी तरह का प्रयोग किया जा रहा है. कढ़ी के साथ गोलगप्पों ने इंटरनेट पर काफी हलचल मचा दी है. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसको पसंद कर रहे हैं तो कुछ इसको बिल्कुल ही नकार दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह ‘कढ़ी वाली पानी पुरी’ या ‘कढ़ीपुरी’ के नाम से मशहूर हैं, जिन्हें गुजरात की पारंपरिक रूप से मीठी और तीखी कढ़ी में इस्तेमाल किया जाता है और परोसा दिया जाता है.

‘कुछ लोगों इस तरह के प्रयोग को बंद करने की दी सलाह’

एक फूड ब्लॉगर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक युवक को फ्यूजन पानी पुरी बनाते हुए दिखाया गया है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ती है, शख्स को गोलगप्तों के अंदर कढ़ी और मटर मिलाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को अभी तक 258k से अधिक बार देखा गया और काफी सारी प्रतिक्रियाएं मिलीं हैं. गोलगप्पों के साथ इस तरह का प्रयोग देखकर लोग पूरी से हैरान हैं, कुछ लोगों का कहा है कि पानीपुरी के इतिहास को पूरी तरह से खत्म कर दिया. वहीं कुछ न कहा कि इस तरह के प्रयोग करना बंद कर देना चाहिए. वहीं एक शख्स ने तो कढ़ी वाले गोलगप्पे पर भड़कते हुए लिखा कि – गरुण पुराण में इसकी बहुत बड़ी सजा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

13 minutes ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

21 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

28 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

31 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago