होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जुलाई का महीना चल रहा है और इस महीनें कई कामों की डेडलाइन खत्म होने वाली है, जिन्हें आपको समय रहते पूरा कर लेना चाहिए. अगर आप पैसों से जुड़ा लेन-देन करते हैं तो आपको इन बातों के बारे में पता होना चाहिए. इसमें इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है. आइए जानते हैं कि जुलाई 2023 में कौन से काम निपटाने होंगे.
वित्तीय वर्ष 2023 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 तय की गई है. इसके बाद आप आईटीआर दाखिल नहीं कर पाएंगे, अगर करेंगे भी तो आपको जुर्माने के साथ आईटीआर दाखिल करना होगा. देर से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी डेडलाइन 31 दिसंबर 2023 है. इससे पहले अगर आप आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो आप रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे.
अगर आप 31 जुलाई के बाद और 31 दिसंबर से पहले आईटीआर फाइल करते हैं तो इसे बिलेटेड आईटीआर कहा जाता है. देरी से आईटीआर फाइल करने पर जुर्माना देना पड़ता है. आपको मौजूदा टैक्स नियमों के मुताबिक आईटीआर को वेरिफाई करना होगा. आईटीआर वेरिफिकेशन 30 दिन के भीतर करना होगा.
ये भी पढ़ें- EPFO Update: ईपीएफओ ने दी बड़ी जानकारी, एक क्लिक में देख पाएंगे अपनी पासबुक, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
देश के सबसे बड़े निजी बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सावधि जमा योजना शुरू की है, जिसमें निवेश की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दी गई है. योजना के तहत दी जाने वाली उच्चतम ब्याज दर 5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष के लिए 7.75 प्रतिशत है. यह ब्याज दर 5 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिलेगी. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 फीसदी से 0.50 फीसदी तक का ब्याज दिया जाएगा.
कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत उच्च पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों को 11 जुलाई तक आवेदन करना होगा. पहले यह तारीख 20 जून दी गई थी, जिसे बढ़ाकर 11 जुलाई कर दिया गया है. उच्च पेंशन योजना के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख तीन बार बढ़ाई जा चुकी है.
दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…