कल्याणपुरी का शातिर क्रिमिनल तनुज लैंटर गाजीपुर दिल्ली से गिरफ्तार (pic- Bharat Express Exclusive)
Tanuj Lanter Arrested: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑपरेट हो रही गैंग्स पर दिल्ली पुलिस लगातार नकेल कस रही है. इसी सिलसिले में पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में AATS की टीम ने अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. जानकारी के मुताबिक आरोपी इन हथियारों को डिलीवरी करने के लिए यहां पहुंचा था. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने ये हथियार और कारतूस हरियाणा के फरीदाबाद से लाया था.
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान तनुज उर्फ लैंटर (25 साल) निवासी कल्याणपुरी दिल्ली बताया है. तनुज अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का काम करता था. वो एक बड़े नेटवर्क के जरिये अपने काम को अंजाम देता था.
इसी बीच मुखबिरों से पुलिस को 18 अगस्त को सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध हथियार और कारतूस लेकर गाजीपुर इलाके में पहुंचने वाला है. पुलिस ने सूचना के आधार पर एक टीम को पेपर मार्केट, मुल्ला कॉलोनी, IFC गाजीपुर में तैनात कर जाल बिछा दिया. आरोपी जब वहां पहुंचा तो पहले से ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया.

हरियाणा से गाजीपुर पहुंचा था आरोपी
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. इस मामले में थाना गाजीपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने हथियार और कारतूस फरीदाबाद, हरियाणा से हासिल किए थे और वह इन्हें आगे डिलीवर करने के लिए गाजीपुर आया था.
कस्टडी रिमांड पर उगलेगा राज!
आरोपी को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया है. अब जांच एजेंसियां हथियारों के स्रोत, इन्हें पहुंचाने वाले लोगों और जिन लोगों को इनकी डिलीवरी की जानी थी, उनके बारे में जानकारी जुटा रही हैं.
ये भी पढ़ें- आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन! दिल्ली से रामपुर-सहारनपुर तक 10 ठिकानों पर छापेमारी
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है. उसके खिलाफ कल्याणपुरी थाने में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है और वर्ष 2026 में भी आर्म्स एक्ट से जुड़ा एक मामला सामने आया है. पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की सप्लाई और उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
भारत एक्सप्रेस के लिए पूर्वी दिल्ली से मुकेश कुमार की रिपोर्ट
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


