Urdu Conclave 2026

सुहागरात पर धोखा: नई नवेली दुल्हन ने ससुरालवालों को नशीली चाय पिलाई, कैश और गहने लेकर दोस्तों संग फरार

एक नवविवाहिता ने शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने पति और ससुराल वालों को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर अपने साथियों के साथ घर से नकदी व गहने लेकर फरार हो गई.

Looteri Dulhan

Bride Scams Groom: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के कुछ ही दिनों बाद अपने पति और ससुराल वालों को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर अपने साथियों के साथ घर से नकदी व गहने लेकर फरार हो गई. इस घटना के बाद दूल्हे के परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.

शादी के बाद रची गई साजिश

यह मामला गौंडा थाना क्षेत्र के गांव बासौली का है, जहां 28 फरवरी को गुलवीर सिंह की शादी लखीमपुर खीरी की सीमा देवी से हुई थी. इस शादी को बिचौलिया हरिओम ने तय कराया था, जिसके लिए दो लाख रुपये भी लिए गए थे. शादी के बाद 1 और 2 मार्च को पारंपरिक रस्में पूरी की गईं.

सुहागरात पर बेहोश कर हुई फरार

3 मार्च की रात को सीमा ने पहले से सोची-समझी साजिश के तहत अपने साथियों को फोन कर घर बुलाया. उसने दूल्हे और परिवारवालों को नशीली चाय पिलाई, जिससे सभी बेहोश हो गए. आरोप है कि उसने किसी विशेष दवा का इस्तेमाल किया था, जिससे घर के सभी सदस्य पूरी तरह बेहोश हो गए. इसी दौरान सीमा अपने साथियों के साथ मिलकर घर में रखे 25 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई.

सुबह खुली आंखें तो उड़ गए होश

अगली सुबह जब दूल्हे और उसके परिवार को होश आया, तो उन्होंने देखा कि दुल्हन घर से गायब थी. जब घर की तलाशी ली गई, तो अलमारी में रखा सारा नकद और गहने भी गायब मिले. इसके बाद परिवार को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो गई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना तुरंत गौंडा थाना पुलिस को दी गई. थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी दुल्हन और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने इसी तरह की घटनाएं पहले भी की हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read