देश

कानपुर अग्निकांड: दीक्षित परिवार को किया गया था टॉर्चर, DM ऑफिस में उतरवाए गए थे पीड़ित के बेटे के कपड़े? Video हो रहा वायरल

Kanpur Dehat New Viral Video: कानपुर देहात में 13 फरवरी को सरकारी अधिकारियों की आंखों के सामने मां बेटी की जिंदा जलकर मौत गई थी. इस दर्दनाक घटना ने सभी झकझोर कर दिया था. प्रशासन बुलडोजर को लेकर उनकी झोपड़ी को गिराने के लिए पहुंचा था. तभी ये पूरी घटना हुई थी. अब इस घटना से पहले का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है.

खबरों के मुताबिक, 14 जनवरी को सरकारी जमीन से आंशिक कब्जा हटाए जाने के बाद उसी रात पीड़ित मां-बेटी और उनका परिवार माती कलक्ट्रेट पहुंचा था. तब कलक्ट्रेट परिसर में ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतिका के बेटे शिवम के कपड़े उतरवा दिए थे. यह वीडियो समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है.

कलक्ट्रेट परिसर में ही उतरवाए थे पीड़िता के बेटे के कपड़े

वीडियो सामने आने के बाद मृतका के बेटे शिवम ने बताया कि “जब उनका घर गिरा दिया गया था, उसके बाद वह रात को ही 14 जनवरी को डीएम (DM) कार्यालय में मदद की गुहार लगाने पहुंचा था तो ADM के कहने पर उसके कपड़े उतरवा दिए गए.” हालांकि इस मामले में एडीएम का कहना है जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है. यह कुछ ही क्लिप है. पूरी क्लिप देखेंगे, तब पूरा मामला समझ में आएगा.

यह भी पढ़ें-   ‘UP में का बा’ गाना गाने वाली सिंगर नेहा सिंह राठौर को पुलिस ने थमाया नोटिस, नफरत फैलाने का आरोप, 7 सवालों के मांगे जवाब

13 फरवरी को अतिक्रमण हटाने पहुंचा था प्रशासन

बताते चलें कि 13 फरवरी को मड़ौली गांव में मैथा तहसील प्रशासन कृष्ण गोपाल के यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचा था. उसी दौरान झोपड़ी हटाने के दौरान पीड़ित परिवारों तहसील प्रशासन में नोकझोंक हुई थी. झोपड़ी हटाते समय पीड़ित परिवार की मां-बेटी की जलकर मौत हो गई थी. इस मामले की जांच के लिए शासन द्वारा दो एसआईटी टीम गठित की गई है.

नेहा सिंह राठौड़ को थमाया है नोटिस

वहीं कानपुर की घटना को लेकर ‘यूपी में का बा’ (UP Mein Ka Ba) सीजन 2 गाने वाली लोक कलाकर सिंगर नेहा सिंह राठौड़ को पुलिस ने नोटिस थमा दिया है. उन्होंने तब अपने गाने में कानपुर की घटना का जिक्र किया है. इसके बाद पुलिस ने उन्हें नोटस भेजकर सात सवालों के जवाब मांगे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

जब बच्चे कहानी पढ़ने से पहले खो जाते थे तस्वीरों में… याद आए ‘चंदामामा’ के मशहूर आर्टिस्ट के.सी. शिवाशंकर

आज 29 सितंबर को चन्दामामा के प्रसिद्ध चित्रकार के.सी. शिवाशंकर की छठी पुण्यतिथि है. 29…

6 minutes ago

डिप्रेशन में देश के युवा! उच्च शिक्षा संस्थानों के 15% छात्र अत्यधिक तनाव में, सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट में खुलासा

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित नेशनल टास्क फोर्स के सर्वे में करीब 2.43 लाख उच्च शिक्षा…

15 minutes ago

संस्कार भारती के ‘कला संकुल’ में कथक पर विशेष कला संगोष्ठी: गौरी दिवाकर ने साझा किए कला-यात्रा के अनुभव

संस्कार भारती के 'कला संकुल' में 'समकालीन कथक, परंपरा और नवाचार' पर संगोष्ठी आयोजित हुई.…

17 minutes ago

चाणक्य मॉडल: कैसे अमित शाह ने लिखी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी राजनीतिक पटकथा?

जानिए कैसे अमित शाह ने चाणक्य के सिद्धांतों, बूथ स्तर के संगठन और सटीक रणनीति…

31 minutes ago

गांव की मिट्टी से निकले नेता कैसे बने यूपी की सियासत के ग्रासरूट आर्किटेक्ट, जानिए केशव प्रसाद मौर्य की कहानी

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गांव की राजनीति से निकले ग्रासरूट आर्किटेक्ट माने…

52 minutes ago

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

1 hour ago