Kanpur Plane Crash: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को गंगा बैराज के पास बड़ा विमान हादसा हुआ. नत्थापुरवा गांव के खेतों में चार सीटर ट्विन-इंजन ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से सुबह करीब 11:30 बजे उड़ा था और लगभग 11:50 बजे हादसे का शिकार हो गया.
पायलटों की पहचान
इस दुर्घटना में ट्रेनर सचिन भाटिया, जो गुजरात के रहने वाले थे, और ट्रेनी अभिषेक पुजारी, जो कर्नाटक से थे, दोनों की मौत हो गई. विमान के गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.
जांच और कार्रवाई
पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को घेरकर सुरक्षित कर लिया और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया. कानपुर पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि हादसे की जानकारी DGCA को दे दी गई है. विमान की तकनीकी खामियों और अन्य कारणों की विस्तृत जांच DGCA की टीम करेगी.
ये भी पढ़ें-नेपाल जलप्रलय से 25 देशों में मातम: नोट करलें भारत के इमरजेंसी नंबर, 133 भारतीय समेत सैकड़ों लापता
इलाके में सनसनी
इस हादसे ने गंगा बैराज क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. एयरक्राफ्ट क्यों क्रैश हुआ और उस वक्त उसमें कौन-कौन मौजूद था, इसकी पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी. फिलहाल पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



