करौली के सैमरदा-काचरौदा मार्ग पर बेजुबान के साथ हुई क्रूरता का दृश्य. (PC: भारत एक्सप्रेस)
Karauli News: राजस्थान के करौली जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. सैमरदा-काचरौदा मार्ग पर एक बेजुबान को बाइक से बांधकर घसीटने और बेरहमी से मार डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
राजस्थान के करौली जिले में सैमरदा-काचरौदा सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक और अमानवीय घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग बेजुबान जानवर को बाइक से बांधकर बेरहमी से घसीटते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे उसकी मौत हो गई. इस सरेआम हैवानियत पर लोगों में भारी आक्रोश है. स्थानीय नागरिकों और प्रतिनिधि शीला मीणा ने पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल से मांग की है कि वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान कर उन पर तुरंत सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.
इंसानियत शर्मसार: करौली में बेजुबान के साथ हैवानियत
राजस्थान के करौली जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. सैमरदा-काचरौदा सड़क मार्ग पर एक बेजुबान जानवर के साथ सरेआम अमानवीय क्रूरता की गई. इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहल गया है.
बाइक से बांधकर घसीटा, मौके पर ही मौत
वायरल वीडियो में बेजुबान को बाइक से बांधकर सड़कों पर बेरहमी से घसीटते हुए देखा जा सकता है. इस हैवानियत के कारण बेजुबान ने तड़प-तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया. स्थानीय नागरिकों और प्रतिनिधि शीला मीणा ने इस घटना को पूरी तरह से शर्मसार करने वाला बताया है. लोगों का कहना है कि किसी भी नुकसान या गलती की आड़ में इस तरह की भयानक क्रूरता को सही नहीं ठहराया जा सकता.
पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्यापत हो गया है. ग्रामीणों और समाजसेवियों ने करौली के पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल से तुरंत हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है. जनता ने प्रशासन से मांग की है कि वायरल वीडियो के आधार पर दोषियों की पहचान कर उन पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत जल्द से जल्द कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हैवानियत करने की हिम्मत न कर सके.
यह भी पढ़ें-सत्य निकेतन के बाद अब गांधीनगर में हड़कंप! चार मंजिला इमारत झुकी तो मची अफरा-तफरी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



