होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
करौली सरकार बाबा पर गंभीर आरोप
Dr. Siddharth Chaudhary on karauli BaBa: यूपी में इन दिनों कानपुर के करौली बाबा सरकार की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. वे अपनी झाड़फूंक से लोगों की बीमारियों और समस्याओं को दूर करने का दावा करते हैं. हाल ही में उनका नोएडा के एक डॉक्टर के साथ विवाद सामने आया है, जिसको लेकर डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने आरोप लगाया है कि बाबा अपना चमत्कार नहीं दिखा पाए तो उन्होंने अपने सेवादारों से आश्रम में मेरी पिटाई करा दी. अब इस मामले में डॉक्टर सिद्धार्थ ने एफआईआर भी दर्ज करा दी है.
इस पूरे मामले को विस्तार से जानने के लिए जब भारत एक्सप्रेस ने शिकायतकर्ता डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी से बात की तो उन्होंने करौली बाबा सरकार पर गंभीर आरोपी लगाये. उन्होंने कहा कि ये बाबा अपना धंधा चला रहे हैं. इन पर हत्या से लेकर छेड़खानी तक के कई मामले दर्ज हैं.
डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने बातचीत में भारत एक्सप्रेस से बताया कि करौली सरकार बाबा के यहां सब प्लान होता है. इनके यहां भूतों का नाटक करने वालों की अपनी टीम हैं, वो उनको पैसे देकर उनसे एक्टिंग कराता है. इसके साथ ही यह लोग पूजा कराने के नाम पर लाखों रुपये का धंधा करते हैं. उनके लोगों ने कहा कि 2 लाख रुपयों की पूजा करा लो, उससे सब सही हो जाएगा.
उन्होंने आगे कहा कि यह कोई बाबा नहीं है यह तो कॉरपोरेट माफिया है, एक गुंडा है और इसके ऊपर NSA लगा हुआ है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इसके ऊपर कई हत्या के प्रयास से लेकर हत्या तक के कई मुकदमें दर्ज हैं. इसके साथ ही इस पर लड़कियों से छेड़खानी के भी कई मामले दर्ज हैं. डॉक्टर ने कहा कि इसकी साफ जांच होनी चाहिए और इसका खुलासे होना चाहिए. आगे इसको लेकर और भी मामले सामने आएंगे.
जब भारत एक्सप्रेस ने उससे सवाल किया कि आखिरी तुम्हारे साथ मारपीट क्यों हुई तो डॉक्टर सिद्धार्थ ने कहा कि मैं जब तक बाबा की हां में हां मिला रहा था तो तब तक सब सही था लेकिन जब मैंने बाबा से डॉक्टर होने के नाते सवाल पूछे कि बाबा कुछ करके दिखाओ या कोई चमत्कार कर दो. क्योंकि मेरे पापा की तबीयत खराब है, जिससे लगे की आप मे कोई दिव्य शक्तियां है. जैसे की आपके बारे में सभी को पता है. आप कहते हैं कि शिवजी का अवतार हूं. इस बात का बाबा का बुरा लगा गया. जिसके बाद इसने अपने लोगों को बुलाया और मुझे कॉरिडोर में ले जाकर मुझे जमकर लोहे की सरिया से पीटा, मेरी नाक तोड़ दी. अभी इसका ऑपरेशन भी कराना है.
भारत एक्सप्रेस ने जब पूछा कि बाबा ने आप पर आरोप लगाया है कि आपकी मेंटल हालत ठीक नहीं है, तो उन्होंने कहा अब बाबा की पोल खोल गई है तो कुछ भी कहेंगे. मैं उन पर मानहानि का केस करूंगा.
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…