होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
गौरव भारत एक्सप्रेस (फोटो ट्विटर)
Indian Railways: देश में भारतीय रेलवे अलग-अलग रूटों के लिए बेहतरीन सुविधा से लेकर हाई टेक्निक वाली ट्रेन चला रहा है. जिसमें तेजस (Tejas) और वंदे भारत (Vande Bharat) एक्सप्रेस जैसी ट्रेन शामिल हैं. इस बीच रेलवे की ओर से एक और ऐसी ट्रेन की शूरुआत की गई है, जो लग्जरी सुविधाओं से लैस है. इस ट्रेन में यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि इसमें खाने के लिए रेस्टोरेंट और पढ़ने के लिए मिनी लाइब्रेरी बनाई गई है. इस ट्रेन का नाम भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) है और इसे नॉर्थ ईस्ट राज्यों के लिए शुरू किया गया है. इसकी शुरुआत 21 मार्च से की गई थी और यह दिल्ली के सफदरगंज रेलवे स्टेशन से चलना शुरू हुई है.
रेल मंत्रालय की तरफ से भी इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में ट्रेन के अंदर के व्यू (View) को दिखाया गया है. भारत गौरव ट्रेन के अंदर का व्यू किसी एक लग्जरी होटल जैसा लग रहा है और इसकी खास बात ये है कि इसमें पढ़ने से लेकर खाने तक की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
रेल मंत्रालय ने (Ministry of Railways) ट्वीट के जरिए वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि “नॉर्थ-ईस्ट (Northeast) डिस्कवरी भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में मिनी लाइब्रेरी, फाइन डाइनिंग रेस्तरां जैसी अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं दी गई हैं, जो यात्रियों को एक यादगार सफर का अनुभव कराएगी.” वीडियो देखकर ही ऐसा लग रहा है जैसे यह कोई ट्रेन नहीं बल्कि कोई रेस्ट्रोरंट है और इसके अलावा हम किसी लाइब्रेरी में किताबें पढ़ने के लिए आएं हैं.”
भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) नॉर्थ ईस्ट के लिए 15 दिन और 14 रात के टूर पैकेज (Tour Package) के साथ पेश की गई है. ये ट्रेन पूर्वोत्तर के पांच राज्यों का सफर कराएगी. इसमें गुवाहटी के साथ असम, त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के कई शहर शामिल हैं. इस ट्रेन का डी बोर्ड अलीगढ़, कानपुर, इटावा, लखनऊ है. इसमें 156 यात्री सफर कर सकते हैं.
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा (CCTV Camera), इलेक्ट्रॉनिक सेफ और सिक्योरिटी गार्ड आदि की सुविधा दी गई है. जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरी ट्रेन एसी (AC) है और इसको तीन कैटेगरी में बांटा गया है.
अगर इस ट्रेन के किराये की बात की जाए तो इसके एसी 1 कूपन वाले कोच में यात्रा करने के लिए 1 लाख 49 हजार 290 रुपये देने होंगे. एसी 1 कैबिनेट के लिए 1 लाख 32 हजार रुपये और एसी 2 के लिए 1 लाख 6 हजार 990 रुपये देने होंगे.
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…