मनोरंजन

PS 2 Box Office Collection: ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, 5 दिन में फिल्म ने की इतने की कमाई

PS 2 Box Office Collection: हिस्टोरिकल ड्रामा ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है और इसी के साथ ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है. आइए यहां जानते हैं ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को कितना बिजनेस किया?

पांचवें दिन ‘पोन्नियिन’ सेलवन 2′ ने की कितनी कमाई?

‘पोन्नियिन सेलवन 2’ को इसके पहले पार्ट से ज्यादा पसंद किया जा रहा है और फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इसी के साथ ऐश्वर्या राय और कार्थी की ये फिल्म हर दिन अपनी कमाई में इजाफा कर रही है. वहीं, फिल्म रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

SacNilk की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 114.75 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं मेकर्स को इस वीकेंड फिल्म के 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने की पूरी उम्मीद है.

‘पोन्नियिन सेलवन 2’ देश-विदेश में की जमकर कमाई

‘पोन्नियिन सेलवन 2’ ने अपना जलवा बिखेर दिया है. पठान के बाद ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ है जो साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म देश में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 200 करोड़ के पार हो चुका है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ आने वाले दिनों में कई रिकॉर्ड बनाएगी.

ये भी पढ़ें- Raghav-Parineeti: ED चार्जशीट में नाम आने के बाद क्या बदल जाएगी परिणीति और राघव चड्डा की सगाई की तारीख?

‘पोन्नियिन सेलवन 2’ की स्टार कास्ट

बता दें कि ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ बड़े बजट और मल्टी स्टारर  वाली फिल्म है. ये फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और सोभिता धूलिपाला के साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकार हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago