देश

Karnataka Election 2023: ‘मेरे खिलाफ साजिश है, इस्तीफा देने के बाद सब बता दूंगा’, पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने बढ़ाई बीजेपी की मुसीबत

Karnataka Election: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. प्रदेश में पार्टी के बागी विधायक बड़ी चुनौती बन रहे हैं. पहले ही बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं. वहीं ऐसे में अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के विधायक जगदीश शेट्टार टिकट को लेकर नाराज चल रहे हैं. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें टिकट मिलने के कारणों की जानकारी नहीं है. ऐसे में वह रविवार 16 अप्रैल को पार्टी से इस्तीफा भी दे सकते हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए जगदीश शेट्टार ने कहा, “मैं पार्टी का वरिष्ठ सदस्य हूं, मुझे टिकट से वंचित किया गया है और मुझे नहीं पता कि इसके कारण क्या हैं. मुझे कोई मंत्रालय नहीं चाहिए,  मैं विधायक के रूप में काम करूंगा. मेरे निर्वाचन क्षेत्र की सेवा करूंगा. मुझे यह भी नहीं पता कि मुझे टिकट न देने के पीछे क्या कारण है.”

‘मेरे खिलाफ साजिश है, इस्तीफा देने के बाद सब बता दूंगा’

बीजेपी विधायक जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) ने शनिवार को कहा कि वह रविवार (16 अप्रैल) को पार्टी से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा, “मेरे खिलाफ साजिश है, मैं इस्तीफा देने के बाद सब कुछ बता दूंगा.” बीजेपी विधायक ने बताया कि उन्होंने आगामी चुनाव लड़ने का संदेश दिया था, लेकिन बीजेपी (BJP) इस संबंध में कोई निर्णय नहीं ले रही थी.

उन्होंने कहा, “मैं एक विधायक (MLA) का चुनाव लड़ना चाहता हूं. पार्टी ने मुझसे कहा था कि वे आलाकमान से संपर्क करेंगे, लेकिन अब स्थिति में देरी हुई है. कल (रविवार) मैं स्पीकर से मिलूंगा और विधायक पद से अपना इस्तीफा सौंप दूंगा.” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद वह इस बारे में निर्णय लेंगे कि आगामी चुनाव में कैसे लड़ना है.

यह भी पढ़ें-  Arvind kejriwal: “BJP ने शायद मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है”, आबकारी मामले में CBI के सामने पेश होने से पहले बोले CM केजरीवाल

निर्दलीय चुनाव लड़ने का ले सकते हैं फैसला

जगदीश शेट्टार ने कहा कि वो पार्टी से इस्तीफा देने के बाद 16 तारीख को फैसला करेंगे की वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह समय बताएगा. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने आलाकमान को सब कुछ बता दिया है. उन्होंने कहा, “मैं विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर 100 प्रतिशत आश्वस्त हूं. मैं कार्यकर्ताओं की राय लूंगा कि क्या गैर-पार्टी के रूप में चुनाव लड़ना है या कोई अलग फैसला लेना है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

6 hours ago