देश

Karnataka Elections: बड़े-बड़े देशों ने अपने नागरिकों को सूडान से वापस लाने से मना कर दिया था, लेकिन भारत अपने लोगों को वापस लाया, कर्नाटक में बोले PM मोदी

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहां बड़े-बड़े देशों ने सूडान में फंसे अपने लोगों को निकालने से मना कर दिया. वहीं भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया. “ऑपरेशन कावेरी” के तहत ग्रह युद्ध सूडान से अभी तक 3800 से ज्यादा लोगों को वापस भारत लाया जा चुका है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेल्लारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सूडान में गृहयुद्ध की स्थिति यह है कि बड़े-बड़े देश भी अपने नागरिकों को वहां से निकालने से इनकार कर रहे थे, लेकिन भारत सरकार अपने प्रयासों में लगी हुई थी.

हमने ऑपरेशन कावेरी चलाया और अपने लोगों को ऐसी जगहों से वापस लाया, जहां से निकलना मुश्किल था. हवाई जहाज से पहुंचे और कांग्रेस ने ऐसे कठिन समय में देश का समर्थन नहीं किया.

‘मैं अपने देश के लोगों का दर्द नहीं देख सकता’

“मैं अपने देशवासियों को दर्द में नहीं देख सकता और उन्हें बचाने के लिए मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं. हमारी सरकार ने सुनिश्चित किया कि नर्सों को इराक से बचाया जाए, ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को भारत वापस लाया गया. उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी सरकार ने ऑपरेशन कावेरी शुरू किया और सूडान से भारतीयों को बचाया. कांग्रेस कर्नाटक के लोगों के साथ राजनीति करने के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का इंतजार कर रही थी.” कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने वोट बैंक की राजनीति के लिए आतंक को पाला और पनाह दी है.

यह भी पढ़ें- “बीजेपी मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को मारने की साजिश रच रही है”, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

अब तक निकाले गए 3862 लोग

बता दें कि सूडान से वापस आने वालों लोगों की संख्या 3862 हो चुकी है. विदेश मंत्री ने ट्वीट करते हुए बताया कि “47 यात्रियों को लेकर एक भारतीय वायु सेना सी 130 जे विमान भारत में उतरा है. इस आगमन के साथ ऑपरेशन कावेरी के माध्यम से सूडान से 3862 लोगों को निकाला गया है. विदेश मंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के कारण है. संकटग्रस्त देश से लौटने के बाद विस्थापितों ने अपनी खुशी का इजहार किया”.

– भारत एक्सप्रेस/एएनआई इनपुट के साथ

 

Rahul Singh

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

19 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

47 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago