Karnataka Power Transition: कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार सुबह अपने मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए बुलाया है. इसे सत्ता परिवर्तन की अंतिम तैयारी माना जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि इसी दिन वे इस्तीफा भी दे सकते हैं.
नई सरकार की तैयारी
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार होता है तो अगले एक हफ्ते में नई सरकार का गठन हो सकता है. दिल्ली से मिले संकेतों के आधार पर डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि उन्हें अपने समर्थकों को शांत रखने की सलाह दी गई है.
मल्टी डिप्टी सीएम फॉर्मूला
नई सरकार में संतुलन बनाने के लिए एक से ज्यादा डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है. सिद्धारमैया के करीबी नेताओं को डिप्टी सीएम पद और अहम मंत्रालय दिए जाने की संभावना है.
सुरजेवाला की मौजूदगी और यूनिटी शो
कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बुधवार को बेंगलुरु पहुंचेंगे. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार एक साथ मंच साझा करेंगे. इसे पार्टी की एकजुटता दिखाने का प्रयास माना जा रहा है.
राज्यसभा का ऑफर
सीएम पद छोड़ने के बाद सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव दिया गया है. उन्हें 8 जून तक नामांकन की अंतिम तारीख से पहले अपना फैसला बताना होगा. हालांकि अभी वे इस पर असमंजस में हैं.
हाईकमान का संदेश
कांग्रेस नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि नए मुख्यमंत्री का फैसला सिद्धारमैया नहीं करेंगे. राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में उन्हें बताया गया कि 2028 विधानसभा और 2029 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाएगा. साथ ही यह भी संकेत दिया गया कि वे पार्टी के सबसे बड़े OBC चेहरे हैं और राष्ट्रीय राजनीति में उनकी भूमिका अहम रहेगी.
ये भी पढ़ें-27 से 31 मई तक मौसम का बड़ा खेल: कौन-से राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां चलेगी भीषण आंधी?
अंतिम दौर की प्रक्रिया
दिल्ली में मंथन पूरा हो चुका है और अब बेंगलुरु में औपचारिक प्रक्रिया बाकी है. सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि सिद्धारमैया कब इस्तीफा देते हैं और डीके शिवकुमार कब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
