Bharat Express DD Free Dish

27 से 31 मई तक मौसम का बड़ा खेल: कौन-से राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां चलेगी भीषण आंधी?

Weather Update: भारत में मौसम का बड़ा बदलाव: मॉनसून और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 से 31 मई तक कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. जानें किन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदलने वाला है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है, वहीं उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. इस वजह से यूपी, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी और दक्षिण भारत के कई इलाकों में भी भारी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है. इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

मॉनसून की प्रगति

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई तक मॉनसून उत्तरी सीमा तक पहुंच चुका है. अगले कुछ दिनों में अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के बाकी हिस्सों में भी मॉनसून आगे बढ़ने की संभावना है. इसके चलते पूर्वोत्तर भारत, केरल, तमिलनाडु और तटीय इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी.

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून के असर से उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और केरल में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में 27 से 29 मई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. आज मौसम साफ रहेगा लेकिन कुछ जगहों पर लू चल सकती है. 28 मई को बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बारिश का सिलसिला 29 मई को भी जारी रहेगा.

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी में 27 से 31 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट है. वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और कानपुर में 28 से 31 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 29 मई को कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है.

बिहार का मौसम

बिहार में 27 से 29 मई तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है. कटिहार, पूर्णिया और पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 29 मई को ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में 27 से 29 मई तक भीषण लू और आंधी का असर रहेगा. पश्चिमी राजस्थान में तापमान बहुत ऊंचा रहने की संभावना है. 28 और 29 मई को धूलभरी आंधी चल सकती है. जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और कोटा संभाग में गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं.

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में 27 से 29 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है. शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में 27 से 30 मई तक मौसम बदलने वाला है. चमोली, पंतनगर, रानीखेत और चंपावत में तेज हवाएं रिकॉर्ड की गई हैं. 28 से 30 मई के बीच बारिश और आंधी की संभावना है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें-बंगाल चुनाव में हार के बाद TMC में बगावत! 100 पार्षदों का इस्तीफा, ममता बनर्जी के करीबी फिरहाद हाकिम भी छोड़ना चाहते हैं पद

जम्मू-कश्मीर का मौसम

जम्मू-कश्मीर में 27 से 30 मई तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है. श्रीनगर, रामबन, पुंछ और पहाड़ी इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read