Bharat Express DD Free Dish

‘2022 में 40 सीटें दीं, बदले में…’ गुजरात में अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर तीखा प्रहार

अमरेली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के 30 साल के शासन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में केवल भ्रष्टाचार बढ़ा है.

Delhi Liquor Policy Case

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गुजरात की सियासी तस्वीर को लेकर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से भाजपा राज्य पर कब्जा जमाए हुए है, लेकिन आम जनता को उसका कोई फायदा नहीं मिला है.

केजरीवाल ने कहा,

“सौराष्ट्र में कुल 48 विधानसभा सीटें हैं. 2022 में आपने 40 सीटें भाजपा को दीं. इसके बदले में आपको क्या मिला? 30 सालों में भाजपा ने आपको क्या दिया?”

उनका आरोप था कि राज्य में सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ा है और जनता की उम्मीदें हमेशा अधूरी रही हैं.

किसानों के मुद्दे पर तीखा हमला

केजरीवाल ने खासकर किसानों की बात उठाई. उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें कई किसान मिलने आए और बताया कि सरकार ने किसानों की फसल नष्ट होने पर 10,000 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया था. केजरीवाल ने कहा, ये पैसा आखिर गया कहां? ‘तीस सालों में सिर्फ भ्रष्टाचार बढ़ा है, विकास नहीं.’

उन्होंने जनता से सीधे अपील की कि इस बार अपनी सरकार खुद बनाएं. उनके शब्दों में साफ था कि भाजपा के लंबे शासन से लोगों की उम्मीदें टूट चुकी हैं और अब बदलाव की जरूरत है.

जनता से जुड़ाव और बदलाव का संदेश

केजरीवाल ने अपनी रैली में ना केवल भाजपा पर निशाना साधा, बल्कि आम जनता से जुड़े मुद्दों जैसे रोजगार, किसानों की समस्याएं और शिक्षा पर भी जोर दिया. उनका कहना था कि जनता को अब सिर्फ घोषणाओं से काम नहीं चलेगा, बल्कि उनके हक और जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्णय लेने होंगे.

उन्होंने कहा, ‘आपकी ताकत ही आपकी सरकार है. इस बार सोच-समझ कर फैसला करें और बदलाव लाएं.’

गौरतलब है कि गुजरात में भाजपा का लंबे समय तक शासन रहा है, लेकिन विपक्ष लगातार आरोप लगाता रहा है कि राज्य में विकास की बजाय केवल राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दी गई.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को भेंट की मां दुर्गा की मूर्ति, CM भजनलाल की खास मुलाकात

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read