Bharat Express DD Free Dish

‘नये भारत की नयी खादी’: भारत मंडपम में लगा 44वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, मोदी सरकार करा रही ये आयोजन

खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले – 2025 में नई दिल्ली के प्रगति मैदान में खादी इंडिया पवेलियन के साथ भाग ले रहा है.

खादी और ग्रामोद्योग आयोग सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार 14 से 27 नवंबर, 2025 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित ‘भारत मंडपम’ में आयोजित 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले – 2025 में हिस्सा ले रहा है.

आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक ब्रांड बन चुकी, ‘नये भारत की नयी खादी’ के उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला हॉल नंबर-6 में प्रदर्शित की है. बुधवार को अध्यक्ष केवीआईसी मनोज कुमार ने खादी इंडिया पवेलियन का औपचारिक दौरा किया और विभिन्न राज्यों से आए खादी कारीगरों, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से जुड़े उद्यमियों से बातचीत की और उनके उत्पादों, कार्य-अनुभवों और नवाचारों के बारे में जानकारी प्राप्त की.

कारीगरों व उद्यमियों से सीधा संवाद कर उनको भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

खादी पवेलियन में कारीगरों का हुनर

भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए मनोज कुमार ने बताया कि खादी इंडिया पवेलियन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ व ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के अनुरूप तैयार किया गया है. खादी संस्थानों, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्थापित इकाइयों और देश भर से स्फूर्ति क्लस्टर के तहत स्थापित इकाइयों के माध्यम से खादी कारीगरों की भागीदारी के लिए 150 स्टाल्स लगाए गये हैं, जिसमें बेहतरीन दस्तकारी, खादी और ग्रामोद्योग उत्पाद का प्रदर्शन किया गया है.

पवेलियन में स्थापित देशी चरखा, पेटी चरखा, विद्युत चालित कुम्हारी चाक और कच्ची घानी तेल निकालने की प्रक्रिया के सजीव प्रदर्शन का भी अवलोकन किया. भारत एक्सप्रेस संवाददाता कोमल शर्मा ने अध्यक्ष केवीआईसी मनोज कुमार से खास बातचीत की और कड़ी पवेलियन का जायजा भी लिया.

ये भी पढें: Bihar New Government: NDA विधायक दल के नेता बने नीतीश, PM मोदी की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण- ये हैं मंत्री पद के संभावित चेहरे

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read