Khandwa Graveyard Case: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटा ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है. यहां बड़े कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्रों को खोदकर उनके शवों के साथ छेड़छाड़ की गई है. यह मामला तब सामने आया जब मृतकों के परिजन दुआ-फातिहा के लिए कब्रिस्तान पहुंचे और कब्रों की हालत देखकर हैरान रह गए.
CCTV कैमरे में आरोपी कैद
परिजनों ने तुरंत शहर काजी, कब्रिस्तान कमेटी और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि दो ताजा कब्रें खुली हुई थीं. इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी थीं जिसके बाद कब्रिस्तान में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. फुटेज खंगालने पर एक युवक अमावस की रात निर्वस्त्र अवस्था में कब्रों के पास जाता दिखा. उसने एक कैमरे को ढंकने की कोशिश की लेकिन दूसरे कैमरे में उसकी हरकतें रिकॉर्ड हो गईं.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की और थाना जावर से मिली जानकारी के बाद मुंदवाड़ा गांव के अय्यूब खान को हरसूद के पास से गिरफ्तार कर लिया. अय्यूब की उम्र 50 साल है और वह पहले से बदमाश है. उस पर चोरी, हत्या और कई गंभीर अपराधों के केस दर्ज हैं. पूछताछ में उसने कबूल किया कि मई और सितंबर में उसने खंडवा और सिहाड़ा के कब्रिस्तानों में महिलाओं की कब्रें खोदकर छेड़छाड़ की थी.
NSA के तहत कार्रवाई
एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है और NSA के तहत कार्रवाई की जा रही है. अय्यूब ने यह भी बताया कि जेल में एक व्यक्ति ने उसे तांत्रिक के लिए उकसाया था जिसके चलते उसने ये घिनौनी हरकतें कीं.
इसे भी पढ़ें-स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर गंभीर यौन शोषण आरोप, छात्राओं ने किए चौंकाने वाले खुलासे
हाल ही में जेल से हुआ था रिहा
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अय्यूब अपनी दो पत्नियों की हत्या कर चुका है और इसी साल 15 मई को इंदौर की जेल से रिहा हुआ था. रिहाई के चार दिन बाद ही उसने पहली वारदात को अंजाम दिया. उसकी सोच और हरकतों से गांव वाले भी उससे दूरी बनाए रखते हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


