Bharat Express DD Free Dish

सूर्या हत्याकांड से गाजियाबाद में भारी तनाव! खोड़ा में जुम्मे की नमाज के बाद नमाजी क्यों बोले थैंक यू योगी सरकार?

सूर्या हत्याकांड के बाद संवेदनशील बने खोड़ा इलाके में जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. पुलिस, पीएसी और ड्रोन निगरानी के बीच प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखी और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली….

Khoda Jumma Namaz After Surya Murder Case: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के बेहद संवेदनशील खोड़ा इलाके में हुए ‘सूर्या हत्याकांड’ के बाद जहां सोशल मीडिया पर तनाव और अफवाहों का बाजार गर्म था, वहीं शुक्रवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन के लिए यह दिन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था, लेकिन यूपी पुलिस के अभूतपूर्व सुरक्षा चक्र और सटीक मैनेजमेंट की बदौलत नमाज पूरी तरह शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुई.

सबसे बड़ा चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब नमाज खत्म होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि थैंक यू योगी सरकार!

दो शिफ्टों में नमाज का मास्टरस्ट्रोक(Khoda After Surya Murder Case)

खोड़ा की तंग गलियों में भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए गाजियाबाद प्रशासन ने एक अनोखी रणनीति अपनाई. इलाके की प्रमुख मस्जिदों में भीड़ को बांटने के लिए दो शिफ्टों में नमाज अदा कराई गई. चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी (PAC) और रैपिड रिस्पांस फोर्स (RRF) के जवानों को तैनात किया गया था.

बता दें कि माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने कुछ हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को एहतियातन नजरबंद भी किया था, जबकि आसमान से हाई-टेक ड्रोन कैमरों के जरिए हर संकरी गली पर पैनी नजर रखी जा रही थी.

‘योगी सरकार की मुस्तैदी ने दूर किया डर’

नमाज पूरी होने के बाद मस्जिदों से बाहर आए स्थानीय लोगों के चेहरों पर राहत साफ देखी जा सकती थी. स्थानीय निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला ने खुले तौर पर कहा, “सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के कारण सुबह थोड़ी चिंता और डर था, लेकिन जिला प्रशासन की मुस्तैदी ने सब आसान कर दिया.

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह यहाँ पुलिस फोर्स को मुस्तैद किया, उसी की बदौलत सब कुछ बहुत शांति से हो गया. वहीं, वसीम और याकूब जैसे स्थानीय युवाओं ने भी यूपी पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज की नमाज में अच्छी संख्या में लोग आए और सबने मिलकर खोड़ा व पूरे देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी.

ये भी पढ़ें: 17 की हुई टीम हिमंत: किसके लिए खाली हैं 2 सीट? 4 नए चेहरों को मौका

सफल रहा ‘डबल इंजन’ का लॉ एंड ऑर्डर

राजनीतिक और प्रशासनिक विश्लेषकों का मानना है कि खोड़ा का यह शांतिपूर्ण नजारा योगी सरकार के सख्त ‘लॉ एंड ऑर्डर’ मॉडल की एक और बड़ी जीत है. सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले इस इलाके में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद भीषण धूप में सड़कों पर गश्त करते रहे, जिसने आम नागरिकों के मन में सुरक्षा का पूरा भरोसा पैदा किया.

इस मुस्तैदी (Khoda After Surya Murder Case) का नतीजा यह रहा कि जिस शुक्रवार को लेकर तमाम तरह के कयास और आशंकाएं जताई जा रही थीं, वह बिना किसी रुकावट के बेहद शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हो गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read