Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ऊधमपुर में सेना और आतंकियों की मुठभेड़, रात 8 बजे से जारी है गोलीबारी, 2 से 3 आतंकवादियों के छिपे होने की है सूचना

Kishtewar Indian Army Encounter: शुक्रवार की रात किश्तवाड़ जिले में अचानक से आतंकियों ने गोलीबारी कर दी, जिस पर सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. दोनों ओर से गोलियां चल रही हैं.

Kishtewar Indian Army Encounter

Kishtewar Indian Army Encounter:  जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में भारतीय सेना के जवानों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हो रही है. इसे लेकर भारतीय सेना ने कहा है कि आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है.

भारतीय सेना ने बताया कि शुक्रवार की रात किश्तवाड़ जिले में अचानक से आतंकियों ने गोलीबारी कर दी, जिस पर सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. दोनों ओर से गोलियां चल रही हैं. सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

जारी है अभियान

व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि किश्तवाड़ के सामान्य क्षेत्र में एक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में व्हाइट नाइट कोर के सतर्क सैनिकों ने रात लगभग 8 बजे आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया, जिस पर गोलीबारी हुई. अभियान अभी जारी है.

सूत्रों से पता चला है कि इलाके में 2 से 3 आतंकवादी छिपे हुए हैं. ये आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हो सकते हैं. जिनके खिलाफ सेना अभियान चला रही है.

इससे पहले 2-3 जुलाई को किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में तलाशी अभियान चलाया था.

वहीं, उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में भी 26 जून को मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था.

ये भी पढ़ें- Sunita Williams Space Missions: नासा में भी दिल रहा हिंदुस्तानी, धरती के बाहर दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक

22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम अटैक

पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला किया था और 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या की थी. कथित तौर पर पर्यटकों के धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी गई थी. इस बर्बर आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश फैल गया था. हालांकि कुछ दिन में ही भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में छिपे आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त करके पहलगाम हमले का बदला लिया.

पाकिस्तान को पहुंचा भयंकर नुकसान

भारत की कार्रवाई से भड़के पाकिस्तान ने सीमा पार से गोलाबारी और मिसाइलें दागनी शुरू की थीं. इन हमलों को भारत ने अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम की मदद से नाकाम किया था. जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान को बड़ा नुकसान भी पहुंचाया था.

सेना ने मुरिदके (लाहौर के पास), बहावलपुर, कोटली और पीओके के मुजफ्फराबाद इलाकों में स्ट्राइक कीं, जिससे पाकिस्तान की सरकार घुटनों पर आई. बाद में सहमति के बाद सीजफायर की घोषणा की गई थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital