Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कोलकाता के केमिकल फैक्ट्री में आग से मचा हड़कंप! धू-धू कर जल उठी इमारत, आसपास के कारखानों पर मंडराया खतरा

Kolkata Chemical Factory Fire: रविवार सुबह कोलकाता के चितपुर इलाके में एक बंद पड़ी केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया.

kolkata-chemical-factory-fire-chitpur-fire-incident-fire-brigade-operation

कोलकाता के केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है (इमेज-Bharat Express)

Kolkata Chemical Factory Fire: रविवार सुबह कोलकाता के चितपुर इलाके में एक बंद पड़ी केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर आग बुझाने का काम शुरू किया.

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे फैक्ट्री में आग लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया. फैक्ट्री के आसपास कई अन्य कारखाने भी मौजूद हैं, जिससे आग के वहां तक फैलने का खतरा पैदा हो गया.

आग पर काबू पाने में जुटे दमकलकर्मी

घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है. इलाका काफी घना होने के कारण दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.

दमकलकर्मियों ने पहले फैक्ट्री के बाहर से होज पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की. साथ ही फैक्ट्री में रखे रासायनिक पदार्थों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने का काम भी शुरू किया गया.

धू-धू कर जल रही फैक्ट्री

फैक्ट्री से लगातार घना धुआं निकलता रहा. काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग के मुख्य स्रोत के करीब पहुंचने में सफल हुए. फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है.

ये भी पढ़ें- सत्य निकेतन में इमारत गिरते ही एक्शन में अमित शाह, गोवा में बीच में छोड़ा BJP कार्यालय का उद्घाटन

आग आखिर किस वजह से लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. दमकल और पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Kanya Sumangla Mission Shakti Digital