Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rakshabandhan-2024: देश भर में दिख रहा है रक्षाबंधन का उत्साह…जम्मू-कश्मीर में महिलाओं ने जवानों को बांधी राखी-Video

जम्मू-कश्मीर के उरी, बारामूला नियंत्रण रेखा और अटारी-वाघा सीमा पर स्थानीय महिलाओं ने सेना के साथ रक्षाबंधन मनाया.

Rakshabandhan 2024 enthusiasm

फोटो-ANI

Rakshabandhan-2024: देश भर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. भाई और बहन के पवित्र प्रेम के प्रतीक इस त्योहार पर भाई बढ़चढ़ कर राखी बंधवा रहे हैं और बहनों को सुरक्षा का वचन दे रहे हैं. इस मौके पर जहां नेता आम जनता से राखी बंधवा रहे हैं तो वहीं जम्मू-कश्मीर में स्थानीय महिलाएं सेना को राखी बांध रही हैं.

आज सुबह ही जम्मू-कश्मीर के उरी, बारामूला नियंत्रण रेखा पर स्थानीय महिलाओं ने सेना के साथ रक्षाबंधन मनाया और राखी बांधकर सुरक्षा का वचन दिया. इसी के साथ ही अटारी-वाघा सीमा पर भी रक्षा बंधन का उत्सव मनाया गया. इस मौके पर महिलाओं ने सेना के जवानों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई. महिलाओं द्वारा सेना के जवानों को राखी बांधते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं जवानों को राखी बांधकर मिठाई खिलाते हुए दिखाई दे रही हैं.

भाजपा विधायक ने आर्मी जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

सदर स्थित जे के सेलिब्रेशन में जबलपुर कैंट से भाजपा विधायक अशोक रोहाणी ने भारत की सरहदों की रक्षा में तैनात आर्मी जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया. इस कार्यक्रम में कैंट विधानसभा की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और बहनों ने फौजी भाइयों की कलाई में राखी बांधी व देश की रक्षा का वादा लिया. इस मौके पर बहनों ने रक्षा सूत्र बांधते हुए शॉल, श्रीफल आदि देकर सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें-पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर महिला चिकित्सकों ने कोलकाता घटना पर जताया विरोध…ये डॉक्टर्स आज से सड़क पर कर रहे हैं मरीजों का इलाज

कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से सभी बहनों को उपहार भी भेंट किए. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि “हमारी बहनों ने हमारे सैनिकों को राखी बांधी और उन्हें आशीर्वाद दिया. उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना की. ये पर्व भाई-बहन के रिश्तों की डोर को मजबूत करता है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital