देश

ओजोन परत के संरक्षण के लिए घोषित अंतर्राष्ट्रीय दिवस को लद्दाख प्रदूषण नियंत्रण समिति ने किया सेलिब्रेट

Ladakh Pollution Control Committee : केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की प्रदूषण नियंत्रण समिति (LPCC) ने आज मुख्य वन संरक्षक, प्रदूषण नियंत्रण समिति के आदित्य मदनपोत्रा (IFS) और रुकसाना प्रवीण, जिला अधिकारी एवं सज्जाद हुसैन मुफ्ती (IFS) क्षेत्रीय निदेशक की उपस्थिति में ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया. इस खास दिन को मनाने के लिए इमामिया मॉडल स्कूल, चोगलमसर के स्कूली छात्रों को शामिल करते हुए एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में कुल 200 छात्रों ने भाग लिया, जहां “मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल: ओजोन परत को ठीक करना और जलवायु परिवर्तन को कम करना” विषय पर ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था. जहां उन चीजों के बारे में भी बताया गया जो ओजोन को नष्ट करती हैं. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सज्जाद हुसैन मुफ्ती ने छात्रों को ओजोन परत के महत्व, इसकी कमी के कारणों और इसकी सुरक्षा के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी.

लद्दाख प्रदूषण नियंत्रण समिति के क्षेत्रीय निदेशक, आदित्य मदनपोत्रा ने मानवता के अस्तित्व को सुनिश्चित करने में ओजोन परत की भूमिका पर प्रकाश डाला. वहीं, बाद में मुख्य अतिथि ने चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरित किये. इसके अलावा क्षेत्रीय निदेशक, एलपीसीसी एवं जिला पदाधिकारी, एलपीसीसी ने भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये.

बता दें कि वर्ष 1994 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 16 सितंबर को ओजोन परत के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया था, जो 1987 में ओजोन परत को नष्ट करने वाले पदार्थों पर मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (संकल्प 49/114) पर हस्ताक्षर करने की तारीख की याद दिलाता है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

31 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

35 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

37 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

1 hour ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

2 hours ago