Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, 13 श्रद्धालुओं की मौत

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भारी भीड़ के बीच करंट फैलने की अफवाह और खंभा गिरने के बाद भगदड़ मच गई. हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत और 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार और हाहाकार मच गया, जब भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक भीषण भगदड़ मच गई. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले दर्दनाक हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मंदिर परिसर में करंट फैलने की अफवाह और पोल गिरने से मची इस भगदड़ के बाद चारों तरफ जूते-चप्पल, बिखरा सामान और दर्द से कराहते लोग दिखाई दे रहे थे. सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सुबह से लगी थी श्रद्धालुओं की लंबी कतार(Lakhisarai Ashok Dham Mandir Stampede)

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सोमवार की सुबह से ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. मंदिर परिसर से लेकर दर्शन मार्ग तक हर तरफ केवल भक्तों का जनसैलाब नजर आ रहा था. लोग शांति से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में भक्ति का यह पावन माहौल गमी और मातम के खौफनाक मंजर में तब्दील होने वाला है.

बिजली का खंभा गिरते ही फैली करंट की अफवाह

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर परिसर में अचानक बिजली का एक खंभा गिर गया, जिससे पूरे इलाके में ‘करंट फैलने’ की भयानक अफवाह आग की तरह फैल गई. जान बचाने के लिए बदहवास लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर भागने लगे.

बता दें इसी आपाधापी में भीड़ का भारी दबाव पड़ने से सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की बैरिकेडिंग टूट गई. बैरिकेडिंग टूटते ही पीछे से आ रहे सैलाब के नीचे दर्जनों श्रद्धालु कुचले गए और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई.

7 महिला भक्तों ने तोड़ा दम

रौंदे जाने की वजह से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े. भीड़ इतनी बेकाबू थी कि नीचे गिरे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. अपनों को आंखों के सामने दम तोड़ते देख परिजनों में चीत्कार मच गया. जो लोग दर्शन करने आए थे, वे बदहवास होकर अपनों को लाशों और घायलों के ढेर में ढूंढते नजर आए. पूरे मंदिर परिसर में दहशत और हड़कंप का माहौल कायम हो गया.

सदर अस्पताल में घायलों का तांता

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और आनन-फानन में राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया. एम्बुलेंस और स्थानीय वाहनों की मदद से घायल 12 श्रद्धालुओं को तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

बता दें कि घायलों में कई महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. अस्पताल में डॉक्टरों और इमरजेंसी स्टाफ की विशेष टीम को अलर्ट मोड पर रखकर घायलों का इलाज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: अबूझमाड़ में स्वतंत्रता की नई भोर! नक्सली खौफ को मात देकर आजादी के बाद पहली बार फहरा तिरंगा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital