Bharat Express DD Free Dish

सुरों की ‘नाइटिंगेल’ एस. जानकी का निधन: संगीत की दुनिया में शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख

संगीत जगत की महान हस्ती और दिग्गज गायिका एस. जानकी (S. Janaki) का मैसूरु में निधन हो गया. 6 दशकों से ज्यादा लंबे करियर में 17 भाषाओं में 40 हजार से अधिक गाने गाने वाली जानकी अम्मा के जाने से पूरे देश में शोक की लहर है.

S Janaki, PM Modi

PM Modi Tribute to S Janaki: भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. अपनी जादुई आवाज से छह दशकों से भी ज्यादा समय तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज प्लेबैक सिंगर S. Janaki अब हमारे बीच नहीं रहीं. शनिवार को मैसूरु में 88 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. संगीत प्रेमी उन्हें प्यार से ‘साउथ इंडिया की नाइटिंगेल’ कहते थे. उनके जाने से न सिर्फ दक्षिण भारतीय सिनेमा बल्कि पूरे देश के संगीत जगत में एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा.

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

एस. जानकी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा- मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है. अलग-अलग भाषाओं में गाए उनके गाने कई पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय रहे. उन्होंने बेमिसाल खूबसूरती और विविधता के साथ हर भावना को अपनी आवाज दी. उनकी मधुर आवाज आने वाले सालों में भी सुनने वालों को मंत्रमुग्ध करती रहेगी. दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति.

17 भाषाओं में 40 हजार से ज्यादा गाने

बता दं कि 23 अप्रैल 1938 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मी एस. जानकी में बचपन से ही संगीत का अनोखा टैलेंट था. महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो का सिंगिंग कॉन्टेस्ट जीता था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल गाने ‘विधियिन विलायट्टू’ से की थी, लेकिन जल्द ही वे हर भाषा के सिनेमा की पहली पसंद बन गईं. दिलचस्प बात यह है कि अपने पहले ही साल में उन्होंने 6 अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए थे. अपने पूरे करियर में उन्होंने 17 भाषाओं में 40,000 से भी ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद को हरा-भरा बनाने का संकल्प: गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे मिशन का शंखनाद

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read