देश

Delhi: LG ने की केजरीवाल सरकार की तारीफ, शायराना अंदाज में कहा- “ये हमारी सरकार है, रिश्ते कैसे टूटेंगे”, बीजेपी ने उप राज्यपाल के काफिले का किया घेराव

Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है. राज्यपाल वीके सक्सेना (LG Vinai Saxena) के बजट अभिभाषण से पढ़ने से इसकी शुरूआत हुई. लेकिन दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने अभिभाषण के दौरान एक शायराना अंदाज में ऐसी बात कही. जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया. ये बात तो जगजाहिर है कि दिल्ली के एलजी और केजरीवाल सरकार के रिश्ते कैसे हैं. दोनों के बीच के रिश्तों के कड़वाहट को हर कोई जानता है. मगर पहली बार ऐसा हुआ है जब एलजी वीके सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की तारीफ की है.

एलजी ने शायराना अंदाज में अभिभाषण को पढ़ते हुए कहा कि “इसमें कोई शक नहीं कि बोलने की कुछ मर्यादाएं होती है, जो टूटी हैं. एक बात कहना चाहूंगा जो पेड़ ने हवा के लिए कही है. रोज गिराती यह पत्ते मेरे, लेकिन फिर भी हवाओं से टूटते नहीं हैं रिश्ते मेरे. ये हमारी सरकार है, रिश्ते कैसे टूटेंगे ?”

“दिल्ली में बहुत शानदार काम हुआ है”

एलजी विनय सक्सेना ने कहा कि “राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बहुत शानदार काम हुआ है. दिल्ली में 38 मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, 522 मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए हैं. नए अस्पतालों में 16 हजार नए बेड जोड़े जाएंगे. आने वाले दिनों में दिल्ली में केजरीवाल सरकार सभी को स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करेगी. दिल्ली परिवहन​ निगम में 1500 बसें और जोड़ी जाएंगी.”

आगे एलजी ने कहा कि “महिलाओं को हल्के मोटर वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. दिल्ली में 200 यूनिट तक फ्री बिजली की सुविधा है. 201 से 400 तक यूनिट वालों के लिए सब्सिडी का प्रावधान है. दिल्ली में 29 जून 2022 को पीक बिजली डिमांड पूरी की गई. दिल्ली में बिजली दर पड़ोसी राज्यों में सबसे कम है.”

यह भी पढ़ें-   लोकसभा और राज्यसभा में सत्ता पक्ष, विपक्ष ने जमकर किया हंगामा, सोमवार तक सदन स्थगित

अभिभाषण पढ़ने के दौरान ही केजरीवाल का मांगा इस्तीफा

बता दें कि उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने जैसे ही अभिभाषण पढ़ने की शुरूआत की, वैसी ही बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी. फिर इसके जवाब में आम आदमी पार्टी के विधायक भी हंगामा करने लगे. इसी हंगामे के बीच एलजी ने 20 मिनट में ही अभिभाषण खत्‍म कर दिया. फिर सदन को आधे घंटे के लिए स्‍थगित कर दिया गया. जिसके बाद बीजेपी ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया. फिर दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन फिर हंगामा शुरू हो गया. जिसके बाद सदन को सोमवार तक के‍ लिए स्‍थगित कर दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, जब एलजी वीके सक्सेना अपना बजट अभिभाषण समाप्त करने के बाद सदन से बाहर निकले थे तो केजरीवार सरकार की नीतियों से नाराज बीजेपी विधायकों ने LG का काफिला घेर लिया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

26 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

43 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago