देश

मुंबई में रूह कंपा देने वाली वारदात : हत्या करने के तरीके को जानकर रह जाएंगे दंग, फिल्मी स्टाइल में सबूत मिटा रहा था आरोपी, हुआ गिरफ्तार

Murder like Shraddha Walkar in Mumbai: मुंबई के नया नगर पुलिस थाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिसने लोगों की रूह कंपा दी है. एक अपार्टमेंट में लिव-इन में रह रहे एक  56 वर्षीय अधेड़ ने अपनी महिला साथी की ट्री कटर से काटकर हत्या कर दी. पिछले कई दिनों से आरोपी शव के टुकड़े करके उसे कुकर में उबालता था और बाद में मिक्सी में पीसकर फेंक आता था. घटना की जानकारी  उस समय हुई जब बदबू पड़ोसियों के घर तक पहुंचने लगी. जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस से की. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव के टुकड़ों को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव के पहले टुकड़े किए फिर मिक्सी ग्राइंडर में पीसकर उन्हें ठिकाने लगा रहा था, लेकिन शव तीन-चार दिन पुराना होने से बदबू आने लगी थी. जिसके बाद खुलासा हुआ था.

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को आकाशगंगा अपार्टमेंट के निवासियों से सूचना मिली कि उक्त दंपति के घर से दुर्गंध आ रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है. मुंबई के डीसीपी जयंत बजबाले ने बताया कि पुलिस को मीरा रोड स्थित आकाशगंगा अपार्टमेंट के एक घर से कई टुकड़ों में कटी एक महिला की लाश मिली है. उक्त मकान में एक जोड़ा पिछले तीन साल से लिव इन में रह रहा था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है. आगे की जांच चल रही है.

झगड़ा हुआ तो मार डाला

इस मामले में पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर मनोज और सरस्वती का झगड़ा हो गया था. गुस्से में मनोज ने सरस्वती की हत्या कर दी, इसके बाद बाजार गया और चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) लेकर आया. फ्लैट पर वापस आकर शव को कई टुकड़ों में काटा. उसने पुलिस को बताया कि उसने कई दिनों तक शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला भी ताकि इससे बदबू न आए. पुलिस का कहना है ऐसा लग रहा है कि हत्या 3-4 दिन पहले की गई है. फिलहाल शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया.

ये भी पढ़ें- वायनाड लोकसभा सीट पर जल्द होंगे चुनाव : चुनाव आयोग ने पार्टियों को भेजा पत्र, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी सीट

फ्लैट से अन्य सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी सामने आ सकेगी. पुलिस ने फ्लैट सील कर दिया है. डीसीपी जयंत बाजबाले ने कहा कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी मनोज बोरीवली एरिया में दुकान चलाता है. मनोज और सरस्वती के बारे में अधिक जानकारी निकाली जा रही है.

Dimple Yadav

Recent Posts

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

5 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

14 minutes ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

37 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

1 hour ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

1 hour ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

2 hours ago