खेल

WTC Final: मुश्किल में टीम इंडिया, स्मिथ-हेड के निशाने पर 99 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs AUS, WTC Final 2023: डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट के नुकसान पर 327 रन जोड़े. इसमें सबसे बड़ा रोल रहा ट्रेविस हैड का जिन्होंने 156 गेंदों पर 146 रन बनाए और अब भी क्रीज पर डटे हुए हैं. हैड का पूरा साथ दिया स्टीव स्मिथ ने जो 95 रन के निजी स्कोर पर नाबाद हैं.

इन दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 251 रनों की नाबाद साझेदारी की. एक समय था जब भारतीय गेंजबाज पूरी तरह से कंगारू बल्लेबाजों पर हावी थे लेकिन हैड-स्मिथ की शानदार पारी ने टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया. इतना ही नहीं अगर ये दोनों बल्लेबाज इसी तरह खेलते रहे तो 99 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूट सकता है.

ये भी पढ़ें: WTC Final: ‘द ओवल’ में सिराज की आग उगलती गेंद ने उड़ाया गर्दा, दर्द से कराहने लगे मार्नस लाबुशेन, देखें Video

99 साल पुराना रिकॉर्ड क्या है?

अब आप सोच रहे होंगे कि ये 99 साल पुराना रिकॉर्ड क्या है? दरअसल, वो रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम से ही जुड़ा है. स्मिथ और हैड के बीच चौथे विकेट के लिए एक बड़ी पार्टनरशिप जारी है. इससे पहले इंग्लैंड में इस विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी ऑस्ट्रेलिया की ओर से 99 साल पहले हुई थी. डॉन ब्रैडमैन और बिल पॉन्सफॉर्ड की जोड़ी ने साल 1934 में चौथे विकेट के लिए 388 रन जोड़े थे.

मुश्किल में टीम इंडिया

ये रिकॉर्ड टूटे या न टूटे इससे ऑस्ट्रेलिया को कुछ खास फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अपनी पहली ही पारी में टीम एक विशाल स्कोर की ओर तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में भारत के लिए चुनौती बढ़ सकती है. टीम इंडिया के पेस अटैक ने शुरुआती सत्र में बल्लेबाजों पर कहर जरूर बरपाया लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक उनकी धार जा चुकी थी और हेड ने एक तूफानी पारी खेली. अगर वो इसी लय में रन बनाते रहे तो वो भारत के लिए एक बड़ा खतरा बन सकते हैं. वहीं, इस विकेट के बाद भी कई धाकड़ बल्लेबाज है जो भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है. यानी हर हाल में टीम इंडिया को दूसरे दिन के शुरुआती सत्र में विकेट चटकाने होंगे और रनों की गति पर भी लगाम लगाना होगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago