Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हिमाचल प्रदेश के मंडी से नामांकन दाखिल करने के बाद बोलीं Kangana Ranaut, ‘आशा है भविष्य में भी छोटी काशी से नॉमिनेशन का मौका मिलता रहेगा’

​अभिनेत्री और भाजपा नेता कंगना रनौत ने कहा कि आज मेरे लिए बड़ा सौभाग्यशाली दिन है. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार काशी (वाराणसी) से अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं और मैं छोटी काशी से नामांकन दाखिल कर रही हूं.

Kangana Ranaut

कंगना रनौत (फोटो- Kangana Ranaut 'X')

Kangana Ranaut Filed Nomination: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बतौर भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उन्हें इस निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने का मौका मिलता रहेगा. रनौत ने कहा कि, ‘मैं आशा करती हूं कि यह मेरे लिए पहली और आखिरी बार न हो, बल्कि मुझे भविष्य में भी छोटी काशी (मंडी) से अपना नामांकन दाखिल करने के और मौके मिलें.’

कंगना रनौत ने दाखिल किया नामांकन पत्र

नामांकन केंद्र में उनके साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल भी मौजूद थे. जब रनौत निर्वाचन कार्यालय गईं, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली तख्तियां ले रखी थीं और वे रनौत के पक्ष में नारे लगा रहे थे. मंडी में 300 से अधिक मंदिर हैं और करीब आठ मंदिर भगवान शिव के हैं, इसलिए इसे छोटी काशी भी कहा जाता है.

आज मेरे लिए सौभाग्यशाली दिन

भाजपा प्रत्याशी रनौत ने कहा, ‘आज मेरे लिए बड़ा सौभाग्यशाली दिन है. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार काशी (वाराणसी) से अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं और मैं छोटी काशी से नामांकन दाखिल कर रही हूं.’’ उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में फिर निर्वाचित होंगे. उन्होंने कहा, ‘‘ मंडी की बेटी को यहां से चुनाव मैदान में उतारने और राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ाने को लेकर मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की आभारी हूं.’

कंगना की मां ने बेटी को दिया आशीर्वाद

कंगना रनौत की मां आशा रनौत ने कहा कि, ‘हमारा आशीर्वाद हमारी बेटी के साथ है और ईश्वर भी हमारी प्रार्थना सुन रहे हैं. कंगना जहां कहीं जाती है उसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और वह बड़े जनादेश से चुनाव जीतेगी.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कंगना पर जो अपमानजनक एवं तीखी टिप्पणियां की हैं, वे महिलाओं को रास नहीं आ रही हैं और महिला शक्ति उन्हें एक जून को करारा जवाब देगी.

मां ने जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों से की अपील

उन्होंने कहा, ‘बतौर मां, मैं दुखी हूं और महसूस करती हूं कि अन्य माताएं भी ऐसी टिप्पणियों से बुरा महसूस कर रही हैं. ये टिप्पणियां कांग्रेस नेताओं की ओछी मानसिकता दर्शाती हैं.’ अभिनेत्री की मां ने कहा, ‘कंगना को हिमाचल, खासकर मंडी के लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है और कुछ लोगों ने उसके लिए गाने भी तैयार किये हैं. मैं लोगों से अपनी बेटी की जीत सुनिश्चित करने की अपील करती हूं.’

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: महाराजगंज में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया बड़ा दावा, कहा- ‘मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो भविष्य में नहीं होंगे चुनाव’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital