Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: BSP ने जारी की 9 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 के मायावती ने यूपी की 9 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया. पार्टी ने भीम राजभर को आजमगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा है.

BSP Lok Sabha Candidate List

बसपा ने जारी की 9 प्रत्याशियों की चौथी सूची.

BSP Released fourth list: बसपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को 9 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी. लिस्ट में बसपा ने यूपी की आजमगढ़, गोरखपुर और फैजाबाद समेत 9 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया.  इनमें आजमगढ़ से भीम राजभर, घोसी से बालकृष्ण चौहान, एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी को टिकट दिया गया है।

फैजाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, रॉबर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम और चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य को टिकट मिला है।

बता दें कि इससे पहले बसपा तीसरी लिस्ट जारी कर गाजियाबाद, उन्नाव समेत यूपी की 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital