देश

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले क्या विपक्ष से दूर होंगे शरद पवार ? अडानी मामले के बाद PM के डिग्री विवाद पर बोले- ये महज एक सियासी मुद्दा

Sharad Pawar: एनसीपी चीफ शरद पवार अडानी समूह पर दिए गए बयान के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. उन्होंने अडानी पर जेपीसी (JPC) की जांच को लेकर विपक्ष से अपनी राय अलग कर ली थी. वहीं उन्होंने अब एक बार ऐसा बयान दिया है, जिससे वह विपक्ष अलग होते हुए ही नजर आ रहे हैं. उनको लेकर अब सियासी अटकलें तेज होने लगी है. शरद पवार ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) से किनारा कर लिया है.

आम आदमी पार्टी लगातार पीएम मोदी (PM Modi) पर उनकी डिग्री और पढ़ाई-लिखाई को लेकर निशाना साध रही है. ऐसे में शरद पवार ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया है. शरद पवार ने रविवार (9 अप्रैल) को कहा कि ये महज एक सियासी मुद्दा है.

क्या विपक्ष से दूर जा रहे शरद पवार ?

शरद पवार ने गौतम अडानी मुद्दे पर अपनी अलग राय रखकर पहले ही विपक्षी दलों के एक बड़े मामले को किनारे लगा दिया. वहीं, अब आप पार्टी के पीएम मोदी की डिग्री और कम पढ़ लिखे होने का मुद्दा उठा रही है तो यहां भी शरद पवार विपक्ष से अलग होते हुए नजर आए. उन्होंने पीएम डिग्री विवाद पर कहा कि “आज मुद्दा ये नहीं कि किसकी डिग्री क्या है, बल्कि देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी, जात-पात और धर्म के नाम पर लड़ाई-झगड़े जैसे बड़े मुद्दे हैं. इससे पहले पवार ने अडानी मुद्दे को भी फिजूल बताया था.”

बता दें कि बीते महीने में आम आदमी पार्टी की ओर से ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के पोस्टर पूरी दिल्ली में लगाए गए थे. इसके बाद ‘क्या भारत के पीएम पढ़े-लिखे होने चाहिए’ इसको लेकर लगातार निशाना साधा गया. जिसको लेकर देश में अभी भी सियासत जारी है.

यह भी पढ़ें-  Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद के घर से मिले रजिस्टर ने खोले कई राज, कोडनेम की सुलझी गुत्थी! पुलिस ने बताया- कौन है ‘मैडम’ और ‘डॉक्टर’ ?

‘डिग्रियां तो पढ़ाई के खर्च की रसीदें होती हैं’

पीएम नरेंद्र मोदी के डिग्री विवाद को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि “मैं यह कहना चाहूंगा कि कभी भी किसी को अपनी डिग्री पर गुमान नहीं होना चाहिए, क्योंकि डिग्रियां तो पढ़ाई के खर्च की रसीदें होती हैं.”  ” उन्होंने आगे कहा कि “इन कुछ दिनों में मैंने देखा है कि किस तरह का व्यवहार हो रहा है. मैं यह कह सकता हूं कि अब यह बात भी साबित हो गई है कि कुछ लोग IIT से डिग्री लेने के बावजूद अशिक्षित रह जाते हैं.”

‘LG साहब का यह बयान बहुत शर्मनाक है’

दिल्ली के राज्यपाल का पलटवार करते हुए आप की तरफ से सौरभ भारद्वाज ने कहा कि “LG साहब का यह कहना बहुत शर्मनाक है कि डिग्री पैसे खर्च करने की रसीद है. आज दिल्ली के पास आईआईटी से पढ़े हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, जिनके काम का क्रेडिट लेने एलजी साहब नाला-नाला घूम रहे है.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

4 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

21 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

60 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

10 hours ago