यूटिलिटी

Delhi Power Subsidy Apply: 84 फीसदी से ज्यादा लोगों ने मुफ्त बिजली के लिए किया आवेदन, जानिए कैसे उठा सकेंगे फायदा

Delhi Power Subsidy Apply: यदि आप भी दिल्ली में मुफ्त बिजली का लाभ लेना चाहते है तो जल्द ही आवेदन कर दें. हाल ही में पावर मिनिस्टर ने घोषणा की थी कि सब्सिडी का लाभ लेने के लिए लोगों को 31 मार्च 2024 तक आवेदन करना होगा. तब से, अप्रैल के पहले सप्ताह से दिल्ली के 84 प्रतिशत से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं ने बिजली सब्सिडी का विकल्प चुना है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में कुल 58.71 लाख पात्र उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिल रही है.

उपभोक्ता दिल्ली सरकार की नई सब्सिडी योजना के तहत सब्सिडी का विकल्प चुन सकते हैं, जो 1 अक्टूबर 2022 से प्रभावी है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सब्सिडी केवल उन्हीं को दी जाएगी जो इसे प्राप्त करना चाहते हैं या इसका विकल्प चुनते हैं. इस नई योजना के तहत दिल्ली सरकार को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी. तथा 400 यूनिट बिजली का उपयोग करने वालों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा.

सबसे ज्यादा आवेदन किसने किए

सरकारी दस्तावेज की मानें तो 6 अप्रैल तक 58.71 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 49.39 लाख लोगों ने बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन किया है. इसमें सबसे ज्यादा 93 फीसदी या 24.64 लाख बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और 79 फीसदी से ज्यादा या 16.68 लाख टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के उपभोक्ता हैं. सबसे कम नई दिल्ली नगर निगम ने किया है, जिसके 16,000 यूजर्स ने आवेदन किया है.

ये भी पढ़ें- India First Underwater Metro: अब पानी के अंदर दौड़ेगी मेट्रो, कोलकाता में शुरू होगी भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा! जानिए खासियत

बिजली सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें

यदि आप दिल्ली के निवासी है तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं. वहीं, मिस्ड कॉल के जरिए भी इसे अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आप रजिस्टर्ड नंबर से 7011311111 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. वहीं आप दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

  • व्हाट्सएप पर 7011311111 पर ‘Hi’ लिखकर मैसेज भेजें.
  • अब भाषा चुनें और अब 11 अंकों का सीए नंबर दर्ज करें.
  • आपके सामने पहले से भरा हुआ सब्सिडी फॉर्म खुल जाएगा.
  • अब पुष्टि करने के लिए ‘YES’ पर क्लिक करें जो सब्सिडी विकल्प चुनने का संकेत देता है
Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago