इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बनाई रणनीति
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में जीत के बाद पार्टी ने खास रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. पीएम मोदी ने भी आज पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र देंगे. सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर के उद्घाटन के बाद से बीजेपी अपने उम्मीदारों की लिस्ट जारी कर सकती है. बीजेपी ने अपनी यह रणनीति विधानसभा चुनावों के दौरान भी अपनाई थी. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदारों की सूची जारी करने के साथ ही अपनी तैयारियां का पहला कदम रख देगी
जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नया नारा भी तैयार कर लिया है. यह नारा है- ”सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए तो सब मोदी को चुनते हैं.”
गौरतलब है कि पार्टी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव से काफी समय पहले ही अपने प्रत्याशियों की सूची को जारी करना शुरू कर दिया था. तीन राज्यों में परचम लहराने के बाद पार्टी एक बार फिर इसी रणनीति को अपना सकती है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी राम मंदिर के उद्घाटन के बाद जनवरी के आखिरी हफ्ते में पहली सूची जारी कर सकती है. बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर का काफी भव्य और शाही तरीके से उद्घाटन किया जाएगा. पार्टी का ऐसा मानना है कि चुनाव में पहले उम्मीदवारों की सूची जारी करने से उनको प्रचार का ज्यादा मौका मिल जाता है. इससे चुनाव में फायद हो सकता है.
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को मद्देनजर दिल्ली स्थिति बीजेपी मुख्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हो रही है. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए हैं. इसके अलावा मीटिंग में निर्वाचित प्रतिनिधि प्रशिक्षण, विस्तार योजना, कॉल सेंटर और मोर्चा के गतिविधियों पर भी मंथन होगा.
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…