फोटो-सोशल मीडिया
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. तो वहीं भाजपा हर तरफ से सपा को पटखनी देने की जुगत भिड़ा रही है. अखिलेश के पीडीए और यादव समाज को साधने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ से उतार दिया है और यूपी में चुनाव प्रचार की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. 13 फरवरी को वह यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अखिलेश पर निशाना साधा था तो वहीं अब अखिलेश ने पलटवार किया है. अखिलेश ने एक वीडियो शेयर करते हुए उनको बतपुतली बताया है और कहा है कि, जिनको ये नहीं मालूम कि कहना क्या है उनको आजमगढ़ की जनता सुनने से मना कर रही है.
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोहन यादव पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह से कुछ पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है और कहा है, “कठपुतली तो सुना था, बतपुतली पहली बार देख रहे हैं. जिनकी बात की डोरी भी किसी और के हाथ में है. आज़मगढ़ की जनता कह रही है जिनको ये न मालूम हो कहना क्या है, उनको सुनना क्या.” बता दें कि लम्बे समय तक आजमगढ़ में सपा की कब्जा रहा है. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव यहां से सांसद रहे हैं. तो वहीं अब भाजपा अखिलेश के गढ़ में सेंध लगाने के लिए मोहन यादव का सहारा ले रही है. माना जा रहा है कि यादव समाज को साधने के लिए ही भाजपा ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है, मोहन यादव का ताल्लुक उत्तर प्रदेश से भी है तो वहीं भाजपा ने मोहन यादव के सहारे न केवल यूपी बल्कि बिहार को भी साधने की कोशिश की है. तो वहीं अब यूपी में चुनाव प्रचार की भी जिम्मेदारी भाजपा ने मोहन यादव को दी है.
बता दें कि 13 फरवरी को मोहन यादव आजमगढ़ क्लस्टर की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने पांच लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर अब तक हुई तैयारी के बारे में जानकारी हासिल की और आगे की रणनीति पर चर्चा की. उन्होंने बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मोहन यादव ने कहा था कि आजमगढ़ से मेरा गहरा लगाव है. मेरे पूर्वज आजमगढ़ के ही रहने वाले थे जो कि करीब 4 पीढ़ी पहले इंदौर चले गए थे. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा था कि यहां आना मेरे लिए गौरव की बात है. मैं अपने पुरखों की धरती पर परिवार के बीच आकर अत्यंत आनन्दित हूं. इसी के साथ ही सीएम ने कहा था कि, भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़े और लोग भाजपा से जुडें, इसके लिए पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है. इसी को लेकर अखिल भारतीय प्रवास कार्यक्रम जारी है. यूपी में मेरा पहला प्रवास आजमगढ़ का है. इसी के साथ ही उन्होने ये भी कहा था कि, लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए हम लोग कृत संकल्पित हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…