देश

लोकसभा चुनाव से पहले INDIA को एक और झटका, जम्मू-कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ेंगे फारूख अब्दुल्ला

Loksabha Election 2024 Farooq Abdullah: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया ब्लाॅक का कुनबा बिखरता जा रहा है. यूपी में जयंत चौधरी, बिहार में नीतीश कुमार, बंगाल में ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के दिल्ली-पंजाब के बाद अब नेशनल काॅन्फ्रेंस के फारूख अब्दुल्ला ने अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. जानकारी के अनुसार नेशनल काॅन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर की 5 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि फारूख अब्दुल्ला शुरुआत से गठबंधन की बैठकों में सक्रिय रहे हैं लेकिन उनका ये ऐलान वास्तव में चैंकाने वाला है.

फारूख अब्दुल्ला ने श्रीनगर में कहा कि मैं समझता हूं कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ होंगे. वहीं गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि हम विधानसभा और लोकसभा का चुनाव अकेले ही लड़ेंगे. इसमें कोई शक नहीं है. वहीं एनडीए में शामिल होने को लेकर कहा कि हम भविष्य में एनडीए में शामिल होने की संभावनाओं को नकार नहीं सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः ‘जब सब कुछ खोकर मैं आपके पास आई…’ सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखा भावुक पत्र

सीट बंटवारे पर नहीं बन पा रही बात

बता दें कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन अब लगभग खत्म होने के कगार पर है. एक-एक सभी साथी गठबंधन से अलग हो रहे हैं. सबसे पहले गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार अलग हुए. इसके बाद यूपी में जंयत चैधरी, बंगाल में ममता बनर्जी, दिल्ली और पंजाब से आप पार्टी ने अपने-अपने राज्यों में अलग-अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में कांग्रेस का विपक्षी एकता का यह फाॅर्मूला अब खटाई में पड़ता नजर आ रहा है.

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी बैठक के बाद आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि वे कांग्रेस को दिल्ली में एक सीट दे सकते हैं. वहीं पंजाब में भी आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. यूपी में अखिलेश यादव कांग्रेस को 11 सीटें दे रहे हैं. ऐसे में किसी भी राज्य में सीट बंटवारे को सहमति बनती नजर नहीं आ रही है.

यह भी पढ़ेंः चुनावी साल में इलेक्टोरल बाॅन्ड बैन, जानें BJP के लिए कैसे झटका है सुप्रीम कोर्ट का फैसला?

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

18 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

21 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

37 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

53 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

55 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

56 minutes ago