Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lucknow: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती यूनिवर्सिटी में छात्रों को शिवाजी की जयंती मनाने से रोका, वार्डन ने जबरन हटवाई तस्वीर, वीडियो वायरल

Lucknow: वार्डन आजम अंसारी ने हॉस्टल परिसर में शिवाजी जयंती मनाने से विद्यार्थियों को रोका. छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनको नोटिस देने की चेतावनी दी गई है.

जयंती मनाने से छात्रों को रोकते वार्डन (वीडियो ग्रैब)

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में शिवाजी की जयंती मनाने को लेकर विवाद हो गया है. इस मामले में विद्यार्थियों ने जमकर बवाल काटा है. छात्रों का आरोप है कि वार्डन आजम अंसारी ने विश्वविद्यालय परिसर में शिवाजी की जयंती नहीं मनाने दी और शिवाजी की तस्वीर जबरन हटवाई. इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वार्डन छात्रों से बाहर जाकर जयंती मनाने की बात कहते नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वार्डन कह रहे हैं कि जयंती अपने कमरे में मनाओ या फिर बाहर किसी मंदिर या पंडाल में जाकर मनाओ. क्या इस कार्यक्रम की परमीशन ली गई है. छात्र भी अपनी बात रखते हुए दिखाई दे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, छात्र भाषा विवि के सुभाष छात्रावास में शिवाजी की जयंती मना रहे थे. तभी वार्डन वहां पहुंच गए और छात्रों को जमकर फटकार लगाई.

छात्रों का आरोप है कि उनको नोटिस देने की भी चेतावनी दी गई. ये मामला सोमवार (21 फरवरी) की शाम का बताया जा रहा है. मंगलवार को छात्रों ने वार्डन को हटाने की मांग को लेकर कुलपति प्रो. बीएन सिंह से मुलाकात की. जिसके बाद तीन लोगों की टीम का गठन कर दिया गया है. यह टीम जो रिपोर्ट सौंपेगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें ये भी- 5 साल के बच्चे को तीन कुत्तों ने सड़क पर नोचा-घसीटा, दर्दनाक मौत, वीडियो आया सामने

देखें क्या बोले कुलपति

पूरे मामले को लेकर कुलपति प्रो. बीएन सिंह ने बताया कि ये मामला कल शाम का है. जब यह बात सामने आई थी, तभी प्रॉक्टेरियल बोर्ड को मौके पर भेजा गया था और उन्होंने छात्रों से जानकारी हासिल की थी. चूंकि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी कार्यक्रम को आयोजित करने से पहले अनुमति लेने की व्यवस्था बनाई गई है तो छात्रों को अनुमति लेनी चाहिए थी. कार्यक्रम कराने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन विश्वविद्यालय की एक व्यवस्था है. इसी के अनुसार सभी को चलना होता है.

उन्होंने कहा कि हालांकि बाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है लड्डू भी बांटे गए. बोर्ड ने भी मिठाई खाई. चूंकि आज सुबह कुछ विद्यार्थी वार्डेन को हटाने की मांग कर रहे थे तो वीडियो को संज्ञान में लेते हुए फिलहाल उनको एक हफ्ते के लिए कार्यवृत्त कर दिया है. साथ ही तीन लोगों की टीम का गठन किया है और उनको ही जांच सौंपी है. टीम जो भी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital