Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lucknow Crime: शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की बहन पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर

Lucknow: परिजनों के मुताबिक सतीश शराब का लती है. इसके चलते घर में उसे कोई पसंद नहीं करता है. घटना के वक्त घर पर रेखा और उसकी बहन ही मौजूद थी.

Lucknow: शादी से इनकार करने पर नशे की हालत में प्रेमी ने प्रेमिका के घर में घुसकर पहले गाली-गलौज की, इसके बाद प्रेमिका की बहन पर चाकू से वार कर दिया. ये सब देखकर घर में मौजूद लोगों ने उसे पीट दिया. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि घर के अंदर एक ओर लहूलुहान अवस्था में युवती पड़ी है.  दूसरी ओर प्रेमी भी बेसुध पड़ा है और घर वाले खड़े हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक घटना लखनऊ के हसनगंज इलाके के डालीगंज मछली मंडी की बताई जा रही है. चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने घायल युवती को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और दूसरी ओर हसनगंज थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि हमलावर नशे में धुत था. साथ ही ये जानकारी भी सामने आई है कि आरोपी पीड़िता के भाई का है साला है, जो कि उसकी छोटी बहन से शादी करना चाहता है, लेकिन घर वाले इसका विरोध कर रहे हैं.

पूरे मामले को लेकर हसनगंज इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डालीगंज मछली मंडी निवासी रेखा गौतम पर मंगलवार दोपहर उसके भाई के साले सतीश ने चाकू से हमला कर दिया. परिजनों के मुताबिक दुबग्गा निवासी सतीश उसकी छोटी बहन से शादी करना चाहता था, जिसका पूरा परिवार विरोध कर रहा था. मंगलवार दोपहर को वह नशे की हालत में आया और युवती पर शादी का दबाव बनाने लगा. विरोध करने पर उसने प्रेमिका की बहन के ऊपर चाकू से वार कर दिया. चाकू गर्दन पर लगने के कारण रेखा गम्भीर रूप से घायल हो गई. घर में चीखपुकार मच गई, जिसे सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए. आनन-फानन में रेखा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से की मुलाकात, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

कोई नहीं पसंद करता सतीश को

परिजनों के मुताबिक सतीश शराब का लती है. इसके चलते घर में उसे कोई पसंद नहीं करता है. घटना के वक्त घर पर रेखा और उसकी बहन ही मौजूद थी. हमला करने के दौरान वह इतना नशे में था, कि ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. पुलिस के मुताबिक आरोपी सतीश को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेजा गया है. पीड़िता की तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital