Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow: लखनऊ में इमारत गिरने से तीन बच्चों सहित पांच की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं और घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश दिया है.

फोटो-सोशल मीडिया

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आलमबाग के आनंद नगर इलाके में एक पुराना जर्जर मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है. मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. सभी मृतक एक ही परिवार के हैं. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की है.

पांच लोगों की हादसे में मौत

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, आनंद नगर के फतेह अली चौराहे के किनारे वर्षों पुरानी रेलवे कॉलोनी में मकान ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में तीन बच्चों के साथ ही एक महिला, एक पुरुष शामिल है. इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और हादसे के कारणों का पता करने में जुटी है. तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. वहीं जानकारी सामने आ रही है कि घटना की जानकारी सुबह करीब 8 बजे पुलिस को हुई. इसी के बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

ये भी पढ़ें- “विधायक कहते थे 5 करोड़ का ऑफर मिला, मैंने कहा- यहां इतना नहीं कमा पाओगे मौज करो”, कमलनाथ ने बताया कैसे गिरी थी सरकार

इस घटना के सम्बंध में जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि, हाल ही में रेलवे कालोनी के 64 मकानों को चिह्नत किया गया था जो कि खंडहर थे. इस पर खाली करने के लिए नोटिस चस्पा की गई थी और इन लोगों से जल्द से जल्द कालोनी खाली करने के लिए कहा गया था. बावजूद इसके ये लोग यहां रह रहे थे. ये दुखद घटना है. इसमें एक ही परिवार के सभी पांचों लोगों की मौत हो गई है. ये घटना देर रात छज्जा गिरने से हुई और दम घुटने से सभी की मौत हुई है. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि, रेलवे की ये कॉलोनी 150 साल पुरानी है. इसमें अधिकतर जो मकान है वो जर्जर हो चुके हैं. जल्द से जल्द अन्य सभी मकानों को भी खाली कराया जाएगा. वहीं रेलवे की सीनियर डिसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि, मृतकों में से कोई भी रेलवे का कर्मचारी नहीं था, उनके परिवार के लोग रेलवे में थे.

ये हैं मृतकों के नाम

सतीश चंद्र (उम्र 40 साल)
सरोजनी देवी (उम्र-35 साल)
हर्षित (उम्र-13 साल)
हर्षिता (उम्र-10 साल)
अंश (उम्र-5 साल)

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital