Bharat Express DD Free Dish

Lunar Eclipse 2025: चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखना सुरक्षित है या नहीं? जान लें

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर 2025 को रात 9:58 बजे से भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा. यह ब्लड मून कुंभ राशि में होगा. सूतक काल दोपहर 12:58 बजे से शुरू. नग्न आंखों से देखना सुरक्षित रहेगा या नहीं?

Chandra Grahan 2025: आज रात 9:58 बजे से 8 सितंबर 2025 को 1:26 बजे तक भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. यह साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण है, जो कुंभ राशि में होगा. भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण 3 घंटे 28 मिनट तक रहेगा और इसे देश के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा. यह खगोलीय घटना चंद्रमा को लाल रंग में रंग देगी, जिसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है.

क्या है सूतक काल?

चंद्र ग्रहण के साथ सूतक काल भी लागू होगा, जो दोपहर 12:58 बजे से शुरू हो चुका है और ग्रहण समाप्ति के साथ खत्म होगा. सूतक काल में पूजा-पाठ, खाना पकाना और खाना खाना वर्जित माना जाता है. गर्भवती महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. ग्रहण के बाद गंगा जल छिड़ककर घर की शुद्धि की जाती है.

क्या नग्न आंखों से देखना सुरक्षित है?

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से देखना पूरी तरह सुरक्षित है. सूर्य ग्रहण के विपरीत, इसमें विशेष चश्मों की जरूरत नहीं होती. खुली जगह से चंद्रमा का यह अद्भुत नजारा देखा जा सकता है. हालांकि, ज्योतिषीय मान्यताओं में ग्रहण के दौरान ध्यान और मंत्र जाप करने की सलाह दी जाती है.

राशियों पर क्‍या पड़ेगा प्रभाव?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह ग्रहण कुंभ और सिंह राशि वालों पर अधिक प्रभाव डालेगा. अगले छह महीनों तक प्राकृतिक आपदाएं और राजनीतिक उथल-पुथल की आशंका जताई गई है.

ये भी पढ़े: Lunar Eclipse: 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण रात 9:56 से शुरू, भारत में 3.28 घंटे तक दिखेगा; जानिए पीक टाइम

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read